L’Occitane ने मुंबई में की नए बुटीक की शुरूआत

L’Occitane ने मुंबई में की नए बुटीक की शुरूआत

L’Occitane ने मुंबई में की नए बुटीक की शुरूआत
नई सुविधाओं और नए डिजाइन के साथ फिर से शुरू किया गया यह बुटीक ब्यूटी रिटेल इंडस्ट्री में एक नया दृष्टिकोण लेकर आया है।

प्रसिद्ध फ्रांसीसी ब्यूटी एंड हेल्थ ब्रांड एल'ऑक्सिटेन (L’Occitane) ने मुंबई में अपने नए बुटीक के द्वार खोल दिए हैं, जो ग्राहकों को दक्षिणी फ्रांस के परिदृश्य से प्रेरित एक शानदार और इमर्सिव रिटेल अनुभव प्रदान करेगा।

यह नया डिजाइन किया गया बुटीक ब्यूटी रिटेल इंडस्ट्री में एक परिष्कृत, जीवनशैली-आधारित दृष्टिकोण लाता है, जो सोच-समझकर चुनी गई सामग्रियों और शानदार डिजाइनर चीजों से मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं, जो ब्रांड के नाम और वर्क क्वॉलिटी में चार चांद लगा देता है।

यहां विजिटर्स एल'ऑक्सिटेन के उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला से रूबरू हो सकते हैं, जिसमें इसकी सुगंध, बॉडी मिल्क और त्वचा की देखभाल के लिए आवश्यक उत्पाद शामिल हैं और ये सभी टच और स्मैल संबंधी खोज को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शित किए गए हैं।

उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए L'Occitane India की कंट्री हेड सिमी दीवान ने कहा "हमें अपने मुंबई स्थित नए बुटीक में ग्राहकों का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस जगह को प्रोवेंस की भावना को हमारे समुदाय के और करीब लाने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है, जो एक ऐसा आकर्षक वातावरण प्रदान करता है, जहां गेस्ट हमारी सेवाओं और हमारे बुटीक से रुबरू होकर खरीदारी व सुविधाओं का अनुभव कर सकते हैं।

खास बनावट के साथ बनाए गए इस शानदार बुटीक में हर चीज को बहुत ही स्पेशल तरीके से सेट किया गया L'Occitane को आने वालों ग्राहकों के लिए एनर्जी भरे माहौल के साथ, मनमोहक और यादगार बनाने के लिए तैयार किया गया है। हम इस खूबसूरत नई जगह को अपने मुंबई के ग्राहकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।"

अपने नए बुटीक के शुभारंभ के साथ एल'ऑक्सिटेन ने मुंबई के उपभोक्ताओं को एक ऐसा स्थान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है जो रिलेशन, इमोशन और कॉन्शियस लाइफ का प्रतीक है, जहां प्रोवेंस का सार केवल प्रदर्शित नहीं किया जाता है बल्कि उसे जीवंत किया जाता है।

L'Occitane के बारे में पूरी जानकारी: L'Occitane 1976 में प्रोवेंस में स्थापित हुई यह कंपनी ‘L’Occitane en Provence’ दक्षिणी फ्रांस की प्राकृतिक समृद्धि और कलात्मक विरासत से प्रेरित है। इस ब्रांड के फ्रेगरेंस, स्किन केयर, हेयर केयर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स मुख्य रूप से प्रोवेंस और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों से मिलने वाले हाई क्वॉलिटी वाली चीजों से बने हैं, जो पारंपरिक ज्ञान को नए फॉर्मूलेशन के साथ मिलाकर उत्थान और आनंद प्रदान करते हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities