Y Combinator Continuity Holdings I LLC ने Meesho के 2.30 करोड़ शेयर बेचे, जबकि YCS16 Holdings LLC ने 2.06 करोड़ शेयर और YCVC Fund I LP ने 48.5 लाख शेयर बेचे। Nippon India Mutual Fund, HDFC Standard Life Insurance, Edelweiss Mutual Fund, Franklin Templeton, Morgan Stanley, Goldman Sachs और Citigroup सहित कई संस्थागत निवेशक इन शेयरों को खरीदने वालों में शामिल रहे।
यह बिक्री Y Combinator द्वारा Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी ₹1,435 करोड़ में बेचने के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है। वहीं जून तिमाही के अंत तक Meesho में प्रमोटर संस्थाओं की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि बाकी 84 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों और संस्थागत निवेशकों के पास थी।
Meesho ने FY27 की पहली तिमाही में 48 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ ₹3,712.8 करोड़ का राजस्व दर्ज किया। कंपनी का नेट लॉस एक साल पहले के ₹289.4 करोड़ से घटकर ₹132.8 करोड़ रह गया। वहीं, कंपनी का नेट मर्चेंडाइज वैल्यू 34 प्रतिशत बढ़कर ₹11,614 करोड़ हो गया।
Y Combinator की इस नई हिस्सेदारी बिक्री से Meesho में उसके निवेश से मिलने वाले रिटर्न में और इजाफा हुआ है। एक्सेलरेटर इससे पहले भी कंपनी के शेयर बेच चुका है।