लेनेक्सिस फूडवर्क्स (Lenexis Foodworks), जो चाइनीस वॉक, बिग बाउल (Big Bowl) और द मोमो कंपनी (The Momo Co.) जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है और देशभर में 260 से अधिक स्टोर्स चला रही है, ने Arvind R P को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।
अरविंद आरपी (Arvind R P) के पास क्यूएसआर, एफएमसीजी (QSR), (FMCG), ब्यूटी, फैशन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में प्रॉफिट-एंड-लॉस मैनेजमेंट, ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन और डिजिटल-फर्स्ट ग्रोथ प्लेटफॉर्म्स को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है। लेनेक्सिस (Lenexis) से जुड़ने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स इंडिया में चीफ बिजनेस ऑफिसर(साउथ) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने बिजनेस ग्रोथ और ब्रांड स्ट्रेटजी को मजबूत किया।
कंपनी में अपनी नई भूमिका में Arvind अगले ग्रोथ फेज का नेतृत्व करेंगे, जिसमें ब्रांड पोर्टफोलियो का विस्तार, ऑपरेशनल प्रक्रियाओं में सुधार और विस्तार को सपोर्ट करने के लिए मजबूत संरचना तैयार करना शामिल होगा। लेनेक्सिस फूडवर्क्स (Lenexis Foodworks) का लक्ष्य 2028 तक अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 500 करना है और देसी चाइनीज़, बाउल-बेस्ड फॉर्मेट्स और मोमो सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।
कंपनी के फाउंडर और डायरेक्टर आयुष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि Arvind का अनुभव कंपनी की ग्रोथ को गति देगा और ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करेगा। वहीं, Arvind R P ने कहा कि लेनेक्सिस फूडवर्क्स (Lenexis Foodworks) एक मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो के साथ उभरता हुआ फूड सर्विस प्लेटफॉर्म है, और वह कंपनी को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उत्साहित हैं।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत का क्यूएसआर (QSR )सेक्टर तेजी से प्रतिस्पर्धी हो रहा है और कंपनियां क्षेत्रीय स्वाद व वैल्यू-ड्रिवन ऑफर्स के जरिए अपने विस्तार पर जोर दे रही हैं।