BIDSO ने सीरीज A में जुटाए 63 करोड़ रुपये

BIDSO ने सीरीज A में जुटाए 63 करोड़ रुपये

BIDSO ने सीरीज A में जुटाए 63 करोड़ रुपये
बिडसो ने सीरीज A फंडिंग में 63 करोड़ रुपये जुटाकर IP-आधारित प्रोडक्ट्स और ग्लोबल विस्तार पर फोकस बढ़ाया है। कंपनी का लक्ष्य अगले 2–3 वर्षों में 400–500 करोड़ रुपये तक राजस्व हासिल करना है।

डिज़ाइन-आधारित मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बिडसो (BIDSO) ने सीरीज A फंडिंग राउंड में 63 करोड़ रुपये (करीब 6.78 मिलियन डॉलर) जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व ब्लूम वेंचर्स (Blume Ventures) ने किया, जिसमें पीयर कैपिटल (Peer Capital), सदेव कैपिटल (Sadev Capital) और वेंचर डेट फर्म अल्टेरिया कैपिटल (Alteria Capital) ने भी भागीदारी की।

कंपनी ने बताया कि इस फंड का उपयोग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP)-आधारित प्रोडक्ट्स के विकास, ग्लोबल मार्केट में विस्तार और डिज़ाइन व इनोवेशन क्षमताओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

पूर्व फ्लीपकार्ट  (Flipkart) और उड़ान (Udaan) के अधिकारियों द्वारा स्थापित बिडसो (BIDSO) पारंपरिक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर डिज़ाइन-फर्स्ट मॉडल पर काम करता है। यह केवल उत्पाद बनाने के बजाय ऐसे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो विकसित करता है जिन्हें ब्रांड्स आसानी से अपनाकर स्केल कर सकें।

बिडसो (BIDSO) एक एसेट-लाइट फ्रेंचाइज़-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड (FOCO) मॉडल पर काम करता है, जिससे बिना बड़े पूंजी निवेश के मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कंपनी यूरोप, GCC और अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की योजना बना रही है और वैश्विक ब्रांड्स के साथ सहयोग भी करेगी।

आने वाले 2–3 वर्षों में बिडसो (BIDSO) का लक्ष्य अपनी आय को 400–500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है, जिसमें IP-आधारित प्रोडक्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities