ReiseMoto ने लॉन्च किया MT Thunder 4 SV हेलमेट

ReiseMoto ने लॉन्च किया MT Thunder 4 SV हेलमेट

ReiseMoto ने लॉन्च किया MT Thunder 4 SV हेलमेट
रीज़मोटो ने भारत में एमटी थंडर 4एसवी फुल-फेस हेलमेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13,699 है।

रीज़मोटो (ReiseMoto) ने भारत में एमटी  थंडर4 एसवी एमटी फुल-फेस हेलमेट लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने भारत में अपने हेलमेट्स (MT Helmets) पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। नया हेलमेट स्पोर्ट टूरिंग, एडवेंचर टूरिंग और रोजाना बाइक चलाने वाले राइडर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

MT Thunder 4 SV की शुरुआती कीमत 13,699 रखी गई है। इसे चुनिंदा रीज़मोटो (ReiseMoto) रिटेल स्टोर्स और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकेगा। हेलमेट को कई ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

एमटी थंडर 4 एसवी ईसीई 22.06 (MT Thunder 4 SV ECE 22.06) सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा करता है और इसे DOT तथा ISI सर्टिफिकेशन भी मिला है। ReiseMoto के अनुसार, हेलमेट को SHARP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त हुई है।

हेलमेट में HIRP (High Impact Resistant Polymer) शेल का इस्तेमाल किया गया है। इसके शेल डिजाइन में MT Helmets का Air Flow Channel System (MT-AFCS) और Reduced Aero Drag Design (MT-RADD) शामिल है। कंपनी के अनुसार, इन तकनीकों को बेहतर वेंटिलेशन, स्थिरता और एयरोडायनामिक ड्रैग को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो MT Thunder 4 SV में MT-QVSS (Quick Visor Swap System), इंटीग्रेटेड रिट्रैक्टेबल सन वाइजर और Pinlock 100% Max Vision compatibility मिलती है।

इसके अलावा हेलमेट में रिमूवेबल और वॉशेबल इंटीरियर, कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए डेडिकेटेड स्पीकर पॉकेट्स और Emergency Release System (ERS) दिया गया है। यह यूनिवर्सल इंटरकॉम सिस्टम के साथ भी compatible है।

भारत में MT Thunder 4 SV की शुरुआती कीमत ₹13,699 है। इसे चुनिंदा ReiseMoto रिटेल आउटलेट्स और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा। अलग-अलग ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस की कीमत की जानकारी कंपनी ने फिलहाल अलग से नहीं दी है।

रीज़मोटो (ReiseMoto) के बिजनेस हेड जयमिन शाह ने कहा कि MT Thunder 4 SV में लेटेस्ट सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लॉन्च के साथ कंपनी भारत में अपने MT Helmets पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities