नई भूमिका में वह कंपनी के कंज्यूमर और एंटरप्राइज बिजनेस, पार्टनरशिप, रेगुलेटरी एंगेजमेंट और भारत में OpenAI के पूरे ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रभजीत सिंह, एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे। OpenAI के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी में रणनीतिक साझेदारियों का विस्तार करना, भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूत करना और बिजनेस, संस्थानों तथा पब्लिक सेक्टर में AI को तेजी से अपनाने में मदद करना शामिल है।
भारत में AI Adoption बढ़ाने पर OpenAI का फोकस
OpenAI के मुताबिक, प्रभजीत सिंह भारत में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करने के साथ अलग-अलग सेक्टर में AI के इस्तेमाल को बढ़ाने पर काम करेंगे। उनका फोकस कंपनियों और संस्थानों के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने तथा देश में AI से जुड़े अवसरों को विस्तार देने पर रहेगा।
प्रभजीत सिंह ने LinkedIn पर अपनी नई भूमिका की घोषणा करते हुए कहा कि भारत के पास टैलेंट, उद्यमशीलता की ऊर्जा और आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा है। उनके अनुसार, बहुत कम बाजारों में इतने बड़े स्तर और संभावनाओं का मेल देखने को मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा, “भारत को केवल AI के भविष्य से लाभ नहीं उठाना चाहिए, बल्कि उसे बनाने में भी योगदान देना चाहिए।