Godrej Industries के नए एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के बारे में जानें 5 खास बातें

Godrej Industries के नए एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के बारे में जानें 5 खास बातें

Godrej Industries के नए एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के बारे में जानें 5 खास बातें
पिरोजशा गोदरेज ने Godrej Industries के एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन और Godrej Industries Group के चेयरपर्सन का पद संभाल लिया है।


Godrej Industries ने पिरोजशा गोदरेज (Pirojsha Godrej) को पांच साल की अवधि के लिए Whole-Time Director और एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2031 तक रहेगा, हालांकि यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। वह Godrej Industries Group के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह बदलाव नादिर गोदरेज - चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद हुआ है। इस बदलाव से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें यहां जानें।

पिरोजशा गोदरेज ने नियुक्ति के बाद कहा, “यह क्षण मेरे लिए जिम्मेदारी और सम्मान दोनों है। हमें कई पीढ़ियों से बनी एक मजबूत विरासत मिली है और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम महत्वाकांक्षा के साथ इसे आगे बढ़ाएं, साथ ही उन मूल्यों के प्रति सच्चे रहें, जिन्होंने हमारी पहचान बनाई है।”

नादिर गोदरेज ने कहा, “कई दशकों तक Godrej Industries Group की सेवा करना और ऐसे शानदार सहयोगियों के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, जिन्होंने ईमानदारी और उद्देश्य के साथ इस संस्थान को बनाया है। मुझे विश्वास है कि अगली पीढ़ी के नेतृत्व में समूह लगातार आगे बढ़ेगा और अपने मूल्यों से मजबूती से जुड़ा रहेगा।”

1. कई महीने पहले तैयार हुआ था Succession Plan

पिरोजशा गोदरेज को 13 अप्रैल 2026 को Godrej Industries और Godrej Industries Group दोनों का Chairperson-Designate नियुक्त किया गया था। उस समय बोर्ड ने संकेत दिया था कि वह 14 अगस्त से Chairperson की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Godrej Industries ने 14 अगस्त से महत्वपूर्ण मामलों और Stock Exchange disclosures को संभालने के लिए अधिकृत प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों की सूची में भी बदलाव किया। इसमें सीईओ (Chemicals) विशाल शर्मा – सीएफओ क्लेमेंट पिंटो और कंपनी सेक्रेटरी अनुपमा कांबले भी शामिल हैं।

2. Godrej Properties को नई ऊंचाई पर पहुंचाया

पिरोजशा ने Godrej Properties का नेतृत्व ऐसे समय में किया, जब कंपनी ने तेजी से विस्तार किया। उनके नेतृत्व में कंपनी वित्त वर्ष 2020-21 में बिक्री के आधार पर भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर बनी और यह स्थिति अभी भी कायम है।

उन्होंने Godrej Capital और Godrej Ventures की भी स्थापना की। वर्तमान में वह Godrej Properties, Godrej Capital और Godrej Ventures के Chairperson हैं।

3. उनके नेतृत्व में मजबूत ग्रोथ

पिछले पांच वर्षों में Godrej Industries Group ने बिक्री और शुद्ध लाभ में 20% से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल 2026 तक समूह का Market Capitalisation 20 अरब डॉलर से अधिक था। समूह की विभिन्न कंपनियों को 2025 में अपनी-अपनी श्रेणियों में Dow Jones Best-in-Class Indices में भी शीर्ष वैश्विक रैंकिंग मिली।

4. लीडरशिप में हुए अन्य बदलाव

नादिर गोदरेज के बेटे बुर्जिस गोदरेज 14 अगस्त से गोदरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह गोदरेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी शामिल होंगे। वहीं, गोदरेज केमिकल्स के सीईओ विशाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से एस्टेक लाइफसाइंसेज का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। एस्टेक के वर्तमान सीओओ अरिजित मुखर्जी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया जाएगा।

5. अर्ली करियर में पब्लिक सर्विस का अनुभव

Godrej समूह में अपना करियर बनाने से पहले पिरोजशा ने पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में भी अनुभव हासिल किया। उन्होंने न्यूयॉर्क सीनेट के कार्यालय में हिलेरी क्लिंटन के साथ इंटर्नशिप की थी। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एक्सटर्नल अफेयर्स के एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में काम किया। वर्ष 2004 में उन्होंने Godrej Properties ज्वाइन किया। इसके बाद Columbia Business School से MBA पूरा करने के बाद 2008 में वह दोबारा कंपनी में लौटे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities