TCS ₹373 मिलियन डॉलर में Porsche की कंपनी MHP का अधिग्रहण करेगी, ₹1.4 बिलियन डॉलर की डील

TCS ₹373 मिलियन डॉलर में Porsche की कंपनी MHP का अधिग्रहण करेगी, ₹1.4 बिलियन डॉलर की डील

TCS ₹373 मिलियन डॉलर में Porsche की कंपनी MHP का अधिग्रहण करेगी, ₹1.4 बिलियन डॉलर की डील
Tata Consultancy Services (TCS) जर्मन स्पोर्ट्स कार निर्माता Porsche की कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी MHP Management का 373 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण करेगी।


यह अधिग्रहण TCS और Porsche के बीच 1.4 बिलियन डॉलर की पांच साल की रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। इस साझेदारी का फोकस Porsche की इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशंस, कस्टमर एक्सपीरियंस और एंटरप्राइज फंक्शंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बदलाव पर रहेगा।

TCS ने बताया कि उसकी नीदरलैंड्स स्थित सब्सिडियरी Tata Consultancy Services Netherlands ने Porsche से MHP के इक्विटी शेयर खरीदने की मंजूरी दे दी है और इसके लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह सौदा रेगुलेटरी मंजूरियों और अन्य शर्तों के अधीन है। इसके तीन से चार महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

MHP बिजनेस कंसल्टिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, AI, SAP ट्रांसफॉर्मेशन, मैन्युफैक्चरिंग डिजिटाइजेशन, कनेक्टेड मोबिलिटी और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी सेवाएं देती है। अधिग्रहण के बाद भी MHP अपने मौजूदा ब्रांड के तहत एक स्वतंत्र कंसल्टेंसी के रूप में काम करती रहेगी। इस साझेदारी से TCS को यूरोप में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग सेवाओं के क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

TCS के सीईओ के. कृतिवासन (K Krithivasan) ने कहा, “AI, सॉफ्टवेयर और डेटा ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को नए तरीके से बदल रहे हैं। यह साझेदारी TCS की AI, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन क्षमताओं को MHP की मजबूत ऑटोमोटिव कंसल्टिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी।”


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities