कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को अपने आधुनिक और इनोवेटिव उत्पादों का वास्तविक अनुभव उपलब्ध कराना है। वहीं नया HeX स्टोर ग्राहकों को ऐसा इमर्सिव (Immersive) अनुभव प्रदान करेगा, जहां वे जर्मन तकनीक से तैयार आधुनिक फर्नीचर फिटिंग्स और स्मार्ट इंटीरियर सॉल्यूशंस को करीब से देख और समझ सकेंगे। कंपनी लगातार अपने HeX स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
लखनऊ में स्थित HeX स्टोर में ग्राहकों को आधुनिक फर्नीचर के साथ एडवांस फर्नीचर फिटिंग्स, आर्किटेक्चरल डोर हार्डवेयर, फर्नीचर लाइटिंग और बिल्ट-इन किचन अप्लायंसेज़ का संपूर्ण अनुभव मिलेगा। यहां आने वाले ग्राहक विभिन्न डिज़ाइन वॉकथ्रू के माध्यम से इन उत्पादों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।
इसके अलावा, Hettich ग्राहकों को नि:शुल्क डिज़ाइन सर्विस (Complimentary Design Services) भी उपलब्ध करा रही है। कंपनी के विशेषज्ञ डिज़ाइनर ग्राहकों की जरूरत के अनुसार फर्नीचर की योजना बनाने और उसे विज़ुअलाइज़ करने में मदद करेंगे, जिससे डिज़ाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की पूरी प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक बन सके।
इस अवसर पर Hettich India के डायरेक्टर - सेल्स, राहुल ठक्कर ने कहा, "लखनऊ में आधुनिक इंटीरियर और प्रीमियम लिविंग स्पेस की मांग लगातार बढ़ रही है। ग्राहक अब ऐसे फर्नीचर चाहते हैं जो बेहतर गुणवत्ता, उपयोगिता और आकर्षक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल हो। हमारा नया Hettich Exclusive (HeX) स्टोर ग्राहकों को हमारी विश्वस्तरीय जर्मन इंजीनियरिंग और इनोवेटिव सॉल्यूशंस का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा।"
कंपनी के अनुसार, लखनऊ का यह HeX स्टोर भारत में अपने Hettich Exclusive (HeX) रिटेल नेटवर्क के विस्तार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसके माध्यम से कंपनी अपने एक्सपीरियंस सेंटर्स के साथ-साथ देशभर में ग्राहकों को बेहतर और इंटरैक्टिव खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराना चाहती है।
Hettich का कहना है कि उसके सभी उत्पाद आधुनिक घरों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। स्मार्ट तकनीक, मजबूत गुणवत्ता और आकर्षक डिज़ाइन के साथ कंपनी ग्राहकों को ऐसे समाधान उपलब्ध करा रही है जो लंबे समय तक टिकाऊ होने के साथ-साथ सुविधाजनक और आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप हों।