alfanar Group ने Senvion में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया

alfanar Group ने Senvion में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया

alfanar Group ने Senvion में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया
alfanar Group ने Senvion में अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर (लगभग ₹950 करोड़) के प्रत्यक्ष पूंजी निवेश की घोषणा की है। इस निवेश का इस्तेमाल कंपनी की ग्रोथ, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और भारत में विंड एनर्जी कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा।

इस निवेश की पहली 34 मिलियन डॉलर (लगभग ₹320 करोड़) की किस्त अगस्त 2026 में Senvion को मिल चुकी है। बाकी राशि अगले कुछ हफ्तों में पूरी होने की उम्मीद है। वहीं इस फंडिंग का इस्तेमाल Senvion के लॉन्ग-टर्म प्रोडक्ट रोडमैप को आगे बढ़ाने, भारत और ग्लोबल मार्केट्स में कारोबार के विस्तार के लिए ग्रोथ कैपिटल उपलब्ध कराने और ‘Senvion Certified Sites’ ऑफरिंग के जरिए कंपनी की प्रोजेक्ट पाइपलाइन बढ़ाने में किया जाएगा

R&D और विंड टर्बाइन टेक्नोलॉजी पर फोकस

Senvion के सीईओ श्रेयस बी. सुवर्णा (Shreyas B. Suvarna) ने कहा, “यह फंडिंग हमारे कारोबार की उन बुनियादी क्षमताओं को मजबूत करती है, जहां सबसे ज्यादा जरूरत है। हम अपनी R&D क्षमताओं को और मजबूत करेंगे, ताकि अधिक भरोसेमंद और बेहतर प्रदर्शन करने वाले टर्बाइन प्लेटफॉर्म विकसित किए जा सकें। साथ ही, हम अपने ग्राहकों को उनके एसेट्स के 25 साल के पूरे लाइफसाइकल के दौरान बेहतर सपोर्ट देने की क्षमता बढ़ाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारत से ग्लोबली प्रतिस्पर्धी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तैयार करना और भारत तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए पसंदीदा पार्टनर बनना है। यह निवेश alfanar Group की “Make in India” पहल के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। कंपनी भारत को रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण हब के रूप में देखती है।

alfanar Group के President of Alfanar Projects और Senvion के चेयरमैन माल वादी ने कहा, “भारत alfanar Group की रिन्यूएबल एनर्जी रणनीति के केंद्र में है और Senvion विंड एनर्जी को लेकर हमारी दीर्घकालिक योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

उन्होंने कहा कि Senvion की विंड इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को alfanar Group की पावर सिस्टम्स, ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी स्टोरेज क्षमताओं के साथ जोड़कर अगली पीढ़ी के इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस विकसित करने की मजबूत स्थिति तैयार होगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities