ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सर्विस Amazon Now ने भारत में पिछले तीन महीनों के दौरान USD 1 बिलियन का एनुअलाइज्ड ग्रॉस सेल्स रन रेट हासिल किया है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के बाद से Amazon Now के ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हुए हैं, जिससे यह Amazon India के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गई है।
अमेज़न नाओ (Amazon Now) का विस्तार अब 60 से ज्यादा भारतीय शहरों और कस्बों तक हो गया है। कंपनी ने 10 हफ्तों से भी कम समय में अपने नेटवर्क को चार गुना बढ़ाया है। यह सर्विस अब बड़े शहरों के अलावा पदुबिद्री, तिरुपति, गुंटूर, गुरदासपुर, जालंधर, वेल्लोर, धारवाड़, वारंगल और बरहामपुर जैसे शहरों में भी उपलब्ध है। डिलीवरी को 750 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर के नेटवर्क से पूरा किया जा रहा है।
यह विस्तार अमेज़न की जून 2026 में की गई घोषणा के बाद हुआ है, जिसमें कंपनी ने भारत में सबसे बड़ा delivery-in-minutes network बनाने की योजना बताई थी। अमेज़न नाओ को भविष्य में 300 से अधिक शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कंपनी Amazon.in के लिए भी अपने फुलफिलमेंट नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जहां हजारों प्रोडक्ट मिनटों या घंटों में, 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स उसी दिन और 40 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स अगले दिन डिलीवर किए जा सकते हैं।
अमेज़न नाओ (Amazon Now) पर सेलर्स ग्राहकों को किराना, फल-सब्जियां, फ्रोजन फूड, पर्सनल केयर, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, छोटे इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज और होम एवं किचन प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रहे हैं। इन उत्पादों की डिलीवरी कुछ ही मिनटों में की जाती है।
अमेज़न इंडिया (Amazon India) के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा कि अमेज़न नाओ (Amazon Now) ने भारत में USD 1 बिलियन का एनुअलाइज्ड ग्रॉस सेल्स आंकड़ा पार कर लिया है और यह अमेज़न इंडिया के इतिहास की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट है। उन्होंने कहा कि कंपनी दिवाली तक 100 शहरों में अमेज़न नाओ का विस्तार करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही है।