फुल-स्टैक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swish ने Bertelsmann India Investments (BII) की अगुवाई में 24 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इस फंडिंग राउंड में मौजूदा निवेशकों Accel, Bain Capital Ventures और Hara Global ने भी हिस्सा लिया।
यह फंडिंग ऐसे समय में मिली है, जब मार्च 2026 के बाद से Swish के मासिक ऑर्डर तीन गुना बढ़कर 1 मिलियन से अधिक हो गए हैं। इसके साथ ही लंच और डिनर ने स्नैक्स और देर रात के ऑर्डर को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़े फूड कंजम्पशन टाइम के रूप में जगह बनाई है।
नई जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में Swish के किचन नेटवर्क का विस्तार करने, नए शहरों में प्रवेश करने और सप्लाई चेन तथा डिलीवरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
Swish ऐसे पड़ोस के किचन संचालित करता है, जहां खाना तैयार करके औसतन एक किलोमीटर के दायरे में डिलीवर किया जाता है। प्लेटफॉर्म फिलहाल बेंगलुरु, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में काम कर रहा है। इसके मेन्यू में 20 से अधिक फूड कैटेगरी के तहत 250 से ज्यादा SKUs उपलब्ध हैं।
कंपनी के अनुसार, इसके किचन में खाना तैयार करने में औसतन चार मिनट से भी कम समय लगता है, जबकि 80 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर 15 मिनट के भीतर डिलीवर किए जाते हैं।
Swish के, को-फाउंडर और सीईओ अनिकेत शाह ने कहा, “हमारा कारोबार तेजी से बढ़ा है और अब हर महीने 1 मिलियन से अधिक ऑर्डर हो रहे हैं, जबकि फिलहाल हमारी पहुंच करीब 50 पिनकोड तक ही है। Swish को लेकर ग्राहकों की मजबूत पसंद देखने को मिल रही है और 80 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर 15 मिनट से कम समय में डिलीवर किए जा रहे हैं।”