फार्माकोविजिलेंस और मरीजों की सुरक्षा के लिए Graph Safety प्लेटफॉर्म विकसित करने वाली कंपनी Graph AI ने Series A फंडिंग राउंड में $13.3 मिलियन जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व इनसाइट पार्टनर्स ने किया, जबकि मौजूदा निवेशक बेसेमर वेंचर पार्टनर्स ने भी इसमें भाग लिया।
वर्ष 2024 में स्थापित Graph AI ने Graph Safety को फार्मा कंपनियों की सेफ्टी टीमों के मैनुअल प्रोसेसिंग और ऑपरेशनल वर्कलोड को कम करने के लिए विकसित किया है। यह प्लेटफॉर्म AI को डेटा कंट्रोल, वैलिडेशन लेयर्स और एंड-टू-एंड ऑडिट ट्रेल्स के साथ जोड़ता है, जिससे रेगुलेटेड फार्माकोविजिलेंस प्रक्रियाओं में डेटा और आउटपुट को ट्रैक किया जा सकता है।
कंपनी के अनुसार, Graph Safety को FDA के AI रिस्क असेसमेंट फ्रेमवर्क, EU AI Act और CIOMS Working Group XIV की फार्माकोविजिलेंस संबंधी रिपोर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लाइव डिप्लॉयमेंट में प्लेटफॉर्म ने केस प्रोसेसिंग का समय 3 घंटे से अधिक से घटाकर 10 मिनट से कम कर दिया है, यानी इसमें 90% से ज्यादा की कमी आई है। साथ ही, कंपनी ने ऑपरेशनल लागत में 66% तक की कमी का दावा किया है।
अक्टूबर 2025 में सीड राउंड के बाद Graph AI ने अपने दो मॉड्यूल लॉन्च किए हैं। /intake अलग-अलग चैनलों से adverse-event reports को कैप्चर और ट्रायेज करता है, जबकि nucleus एक इंटेलिजेंट सेफ्टी डेटाबेस है, जो केस प्रोसेसिंग को एंड-टू-एंड ऑटोमेट करता है।
कंपनी सितंबर में अपना तीसरा मॉड्यूल /report लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो ऑटोमेटेड एग्रीगेट रिपोर्टिंग की सुविधा देगा। Graph AI ने उत्तरी अमेरिका और अन्य बाजारों में फार्मास्युटिकल और बायोटेक कंपनियों को अपने ग्राहक के रूप में जोड़ा है। इसके अलावा, कंपनी ने /signal नामक आगामी मॉड्यूल के लिए डिजाइन पार्टनरशिप भी हासिल की है, जो अलग-अलग केसों से उभरते सेफ्टी सिग्नल की पहचान करने में मदद करेगा।
ग्राफ़ एआई के सीईओ राघव पर्वतराजू ने कहा कि फार्माकोविजिलेंस में बढ़ते केस वॉल्यूम से निपटने के लिए पारंपरिक रूप से अधिक लोगों और प्रक्रियाओं पर निर्भरता रही है। उन्होंने कहा कि ग्राफ़ सेफ्टी (Graph Safety) ऑपरेशनल जटिलताओं को कम करने में मदद करता है, जबकि ट्रेसबिलिटी, जवाबदेही और मानव निगरानी को केंद्र में रखता है।