डिजिटल-फर्स्ट और ओम्नी-चैनल वुमेन्स वेलनेस ब्रांड नुआ (Nua) ने Series C फंडिंग राउंड में 50 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस राउंड की अगुवाई Peak XV और फ़िल्टर कैपिटल ने की, जबकि मौजूदा निवेशकों Mirabilis Investment Trust और फुटपाथ वेंचर्स ने भी इसमें भाग लिया। इस राउंड में प्राइमरी फंडिंग के साथ सेकेंडरी ट्रांजैक्शन भी शामिल है, जिससे Kae Capital, Lightbox VC और मौजूदा एंजल निवेशकों को आंशिक एग्जिट मिला है।
कंपनी के अनुसार, नई पूंजी का उपयोग ब्रांड बिल्डिंग, अपनी पहुंच और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य वुमेन्स वेलनेस सेगमेंट में नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं की पाइपलाइन तैयार करना है।
वर्ष 2017 में स्थापित नुआ (Nua) हर महीने 30 लाख से अधिक महिलाओं और लड़कियों को सेवाएं देती है। कंपनी पीरियड केयर, मैटरनिटी केयर और इंटिमेट केयर जैसे सेगमेंट में काम करती है। हाल ही में Nua ने Nua Period Tracker App और SecretKeeper Chat जैसे डिजिटल प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं।
नुआ के फाउंडर और सीईओ रवि रामचंद्रन ने कहा कि कंपनी ने केवल 24 महीनों में अपनी वार्षिकीकृत रेवेन्यू रन रेट को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर लिया है और इस दौरान कंपनी मुनाफे में भी रही है। Peak XV की मैनेजिंग डायरेक्टर Sakshi Chopra ने कहा कि Nua इस कैटेगरी में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड्स में से एक बनकर उभरा है और ऑनलाइन सेगमेंट में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी है।
नुआ को पीक XV पार्टनर्स, लाइटबॉक्स, फ़िल्टर कैपिटल, के कैपिटल, मिराबिलिस इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और फुटपाथ वेंचर्स सहित अन्य निवेशकों का सपोर्ट प्राप्त है। नई फंडिंग से कंपनी को भारत के वुमेन्स वेलनेस बाजार में अपनी पहुंच और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।