DaMENSCH ने 17.40 करोड़ की फ्रेश फंडिंग जुटाई

DaMENSCH ने 17.40 करोड़ की फ्रेश फंडिंग जुटाई

DaMENSCH ने 17.40 करोड़ की फ्रेश फंडिंग जुटाई
डी2सी मेन्स अपैरल ब्रांड DaMENSCH ने A91 Partners और टैनकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स से 17.40 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी की वैल्यूएशन 600 करोड़ पर स्थिर रही।

डी2सी (D2C) मेन्स अपैरल ब्रांड DaMENSCH ने मौजूदा निवेशक A91 पार्टनर्स (A91 Partners) और नए निवेशक टैनकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स (Tancom Electronics) से 17.40 करोड़ (USD 1.9 मिलियन) की फ्रेश फंडिंग जुटाई है। यह निवेश ₹600 करोड़ (USD 63.5 मिलियन) की फ्लैट वैल्यूएशन पर किया गया है। नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, इस फंडिंग का इस्तेमाल कंपनी की बिजनेस जरूरतों और ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा।

A91 Partners ने 887 Compulsorily Convertible Preference Shares (CCPS) की सब्सक्रिप्शन के जरिए 15 करोड़ का निवेश किया है। इन शेयरों की कीमत ₹1,69,052 प्रति शेयर रही। वहीं, टैनकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स (Tancom Electronics) ने 168 CCPS के लिए 2.40 करोड़ का निवेश किया है, जिसकी कीमत 1,42,692 प्रति शेयर तय की गई है।

कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन पिछली वैल्यूएशन रेंज के करीब है। DaMENSCH ने मई 2024 में मौजूदा निवेशकों से एक्सटेंडेड Series B राउंड में 21.62 करोड़ (USD 2.5 मिलियन) जुटाए थे। इससे पहले 2022 में A91 Partners की अगुवाई में कंपनी ने USD 16.6 मिलियन का Series B फंडिंग राउंड पूरा किया था। अब तक DaMENSCH ने कुल USD 28 मिलियन से अधिक की फंडिंग जुटाई है।

वर्ष 2018 में अनुराग साबू (Anurag Saboo) और गौरव पुष्कर द्वारा स्थापित DaMENSCH इनरवियर, कैजुअलवियर और रोजमर्रा के कपड़े बेचती है। कंपनी अपने खुद के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। शेयरहोल्डिंग के लिहाज से A91 Partners 22.45 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। इसके बाद मैट्रिक्स पार्टनर्स (Matrix Partners) की 12.76 प्रतिशत,  सामा कैपिटल (Saama Capital) की 11.14 प्रतिशत और व्हाइटबोर्ड कैपिटल (Whiteboard Capital) की 9.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दोनों को-फाउंडर्स अनुराग साबू (Anurag Saboo) और गौरव पुष्कर (Gaurav Pushkar) के पास 10.87-10.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वित्त वर्ष 2025 में DaMENSCH का रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर ₹118 करोड़ हो गया। इसी अवधि में प्रतिद्वंद्वी ब्रांड XYXX का रेवेन्यू 46 प्रतिशत बढ़कर ₹187 करोड़ रहा, जबकि Bummer का रेवेन्यू 22 प्रतिशत बढ़कर ₹11 करोड़ पहुंच गया। ताजा फंडिंग के साथ DaMENSCH अपने बिजनेस विस्तार और ग्रोथ को आगे बढ़ाने पर फोकस करेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities