मुंबई स्थित फैशन ब्रांड Theater ने Series A फंडिंग राउंड में 75 करोड़ जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व Niveshaay ने किया, जिसके बाद कंपनी का पोस्ट-मनी वैल्यूएशन बढ़कर ₹410 करोड़ हो गया है।
इस फंडिंग राउंड में नए निवेशक Physis Capital और मौजूदा निवेशक प्रथ वेंचर्स (Prath Ventures) ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले Theater ने सितंबर 2024 में प्रथ वेंचर्स (Prath Ventures) के नेतृत्व में प्री-Series A राउंड में $1.5 मिलियन जुटाए थे।
कंपनी के अनुसार, नई पूंजी का उपयोग Tier 1 और Tier 2 शहरों में ऑफलाइन विस्तार के लिए किया जाएगा। इसके तहत Theater देश के अलग-अलग शहरों में फिजिकल रिटेल स्टोर स्थापित करने की योजना बना रहा है।
वर्ष 2021 में सार्थक अग्रवाल, विक्रम जैन, करण जैन और श्रुति अग्रवाल द्वारा स्थापित थिएटर (Theater) फुटवियर, स्टॉकिंग्स, परफ्यूम और बैग जैसे फैशन प्रोडक्ट्स बेचता है।
थिएटर (Theater) मास- प्रीमियम वेस्टर्न फैशन सेगमेंट में काम करता है और मौजूदा बिक्री चैनलों के जरिए अपने प्रोडक्ट्स बेचता है। कंपनी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में उसका कारोबार आठ गुना बढ़ा है।
ऑफलाइन विस्तार के साथ थिएटर (Theater) अपने रिटेल और मार्केटिंग प्रयासों को भी बढ़ाने की योजना बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य फिजिकल स्टोर्स के जरिए नए बाजारों तक पहुंच बढ़ाना और अपने ब्रांड की मौजूदगी को मजबूत करना है।