VinFast-ARC की साझेदारी से EV कैब को बढ़ावा

VinFast-ARC की साझेदारी से EV कैब को बढ़ावा

VinFast-ARC की साझेदारी से EV कैब को बढ़ावा
जीएसएम विनफास्ट और आर्क इलेक्ट्रिक ने दिल्ली-एनसीआर में ईवी आधारित कॉर्पोरेट कैब सेवाएं शुरू करने के लिए साझेदारी की है।

जीएसएम विनफास्ट ने बी2बी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म आर्क इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य कंपनियों के लिए ईवी आधारित कॉर्पोरेट मोबिलिटी सेवाओं को मजबूत करना है। शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-NCR में उपलब्ध होगी और बाद में देश के अन्य शहरों तक विस्तार किया जाएगा।

इस साझेदारी के तहत ARC Electric कंपनियों को एड-हॉक ट्रैवल, एयरपोर्ट ट्रांसफर और Employee Transportation Services (ETS) के लिए इलेक्ट्रिक कैब सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, कंपनियों की रोजाना कर्मचारी यात्रा, ऑन-डिमांड ट्रैवल और अन्य बिजनेस ट्रांसपोर्टेशन जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा।

इस साझेदारी में जीएसएम विनफास्ट के ईवी इकोसिस्टम और ऑर्क इलेक्ट्रिक की कॉर्पोरेट मोबिलिटी विशेषज्ञता को एक साथ लाया जाएगा। इसका उद्देश्य कंपनियों को भरोसेमंद, प्रीमियम और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन समाधान उपलब्ध कराना है।

यह पहल जीएसएम विनफास्ट की 2,000 कैब सहयोग योजना का हिस्सा है। इसके जरिए ज्यादा कंपनियों को इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेट ट्रांसपोर्टेशन अपनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, संगठनों को अपने रोजमर्रा के ट्रैवल में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को शामिल करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

आर्क इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर और सीईओ अभिनव कालिया ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ईवी आधारित कॉर्पोरेट मोबिलिटी को कारोबारों और कर्मचारियों के लिए व्यावहारिक और भरोसेमंद बनाना है। उन्होंने कहा कि जीएसएम विनफास्ट के साथ साझेदारी के जरिए इलेक्ट्रिक कैब को रोजमर्रा के कॉर्पोरेट ट्रांसपोर्टेशन का हिस्सा बनाने और कंपनियों को अधिक टिकाऊ यात्रा की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।

शुरुआत में यह साझेदारी दिल्ली-NCR पर केंद्रित रहेगी। इसके बाद आर्क इलेक्ट्रिक और जीएसएम विनफास्ट अन्य भारतीय शहरों में भी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। इससे अधिक कंपनियों और कर्मचारियों को ईवी आधारित कॉर्पोरेट परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वर्ष 2022 में स्थापित आर्क इलेक्ट्रिक गुरुग्राम स्थित बी2बी ईवी प्लेटफॉर्म है, जो कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक कैब सेवाएं उपलब्ध कराता है। कंपनी की सेवाओं में कर्मचारी परिवहन, एयरपोर्ट ट्रांसफर और बिजनेस मोबिलिटी समाधान शामिल हैं। इसका उद्देश्य कंपनियों को ESG लक्ष्यों को हासिल करने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद करना है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities