TVS ने iQube MillionR एडिशन किया लॉन्च

TVS ने iQube MillionR एडिशन किया लॉन्च

TVS ने iQube MillionR एडिशन किया लॉन्च
टीवीएस  मोटर ने आईक्यूब के एक मिलियन ग्राहक पूरे होने के मौके पर मिलियनआर स्पेशल एडिशन पेश किया है। इसकी आईडीसी  रेंज 145 किमी है और इसकी प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,40,138 है।

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने के मौके पर टीवीएस आईक्यूबे मिलियनआर (TVS iQube MillionR) स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन आईक्यूब (iQube) के 3.5kWh वेरिएंट पर आधारित है और इसमें स्टाइलिंग के साथ कई नए कंवीनियंस फीचर्स जोड़े गए हैं।

टीवीएस आईक्यूबे मिलियनआर (TVS iQube MillionR) में ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन (Aurora Green Dual Tone) कलर, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, एक्सक्लूसिव मिलियनआर (MillionR) बैजिंग और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा, स्कूटर में फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट जोड़ा गया है, जिससे इसकी कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है।

स्पेशल एडिशन में इंटीग्रेटेड USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ स्कूटर में 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, ये अपडेट आईक्यूबे मिलियनआर को स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अधिक प्रीमियम और सुविधाजनक बनाते हैं।

टीवीएस आईक्यूबे मिलियनआर एडिशन में 3.5kWh बैटरी पैक दिया गया है और इसकी आईडीसी (IDC) रेंज 145 किमी है। इसकी प्रभावी एक्स-शोरूम कर्नाटक कीमत 1,40,138 रखी गई है।

वहीं, टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) रेंज की शुरुआती प्रभावी एक्स-शोरूम कर्नाटक कीमत 1,11,310 है, जबकि BaaS (Battery-as-a-Service) विकल्प के तहत कीमतें 59,999 से शुरू होती हैं।

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के अनुसार, आईक्यूब (iQube) का मिलियनआर एडिशन कंपनी के स्कूटर पोर्टफोलियो में इस नाम का दूसरा इस्तेमाल है। इससे पहले 2016 में टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने के बाद कंपनी ने जुपिटर मिलियनआर एडिशन पेश किया था।

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने कहा कि आईक्यूब (iQube) का 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती स्वीकार्यता और मॉडल की बाजार में मजबूत मौजूदगी को दर्शाता है। मिलियनआर एडिशन (MillionR Edition) इसी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किया गया है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities