अहमदाबाद स्थित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता MATTER Motor Works ने $25 मिलियन यानी (करीब 240 करोड़ रुपये) की ग्रोथ कैपिटल जुटाई है। इस फंडिंग राउंड में कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने भी भाग लिया। मैटर (MATTER) के अनुसार, नई पूंजी का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन क्षमता बढ़ाने, डिस्ट्रीब्यूशन में निवेश और अगले प्रोडक्ट साइकिल को फंड करने के लिए किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि उसकी AERA इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए ग्राहकों की वेटलिस्ट लगातार बढ़ रही है। अगले 12 महीनों में कंपनी नई पूंजी को मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन विस्तार, ब्रांड-बिल्डिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में लगाएगी।
मैटर (MATTER) अगले 12 से 24 महीनों में AERA प्लेटफॉर्म पर आधारित चार नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। नए मॉडल अलग-अलग वेरिएंट और राइडर सेगमेंट को ध्यान में रखकर विकसित किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार, इन मॉडलों में उसके मौजूदा इन-हाउस पावरट्रेन, बैटरी और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा।
नवीनतम फंडिंग के साथ मैटर मोटर वर्क्स (MATTER Motor Works) द्वारा जुटाई गई कुल पूंजी करीब 1,000 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के अनुसार, इसमें से 750 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि पहले ही मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और मार्केट एंट्री पर खर्च की जा चुकी है।
फंडिंग राउंड में हेलेना, कैपिटल 2B, जापान एयरलाइंस & ट्रांसलिंक इनोवेशन फंड (Translink Innovation Fund) और शाकोपी मडेवाकांतन सिओक्स कम्युनिटी (Shakopee Mdewakanton Sioux Community) सहित मौजूदा निवेशकों ने भाग लिया। कंपनी का कहना है कि नई पूंजी उसके अगले चरण के विस्तार और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने में मदद करेगी।
मैटर (MATTER) ने बताया कि नई फंडिंग का एक हिस्सा अगले 12 से 24 महीनों में चार नई मोटरसाइकिलों के विकास और लॉन्च पर खर्च किया जाएगा। कंपनी इन नए मॉडल्स के लिए अपने मौजूदा पावरट्रेन, बैटरी और सॉफ्टवेयर तकनीक का इस्तेमाल करेगी।
कंपनी के अनुसार, नए प्रोडक्ट्स के विकास में उसके मौजूदा वाहनों से मिले वास्तविक उपयोग और राइडिंग डेटा का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इससे अलग-अलग राइडर सेगमेंट के लिए AERA प्लेटफॉर्म को विस्तार देने में मदद मिलेगी।
मैटर (MATTER) अपने पावरट्रेन, बैटरी सिस्टम, कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर को इन-हाउस विकसित करती है। कंपनी बैटरी, पावरट्रेन और व्हीकल असेंबली का निर्माण भी करती है और इसके लिए 150 से अधिक कंपनियों के सप्लायर नेटवर्क का इस्तेमाल करती है।
कंपनी के टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो में 111 ग्रांटेड पेटेंट शामिल हैं। मैटर एरा (MATTER AERA) में हाइपरशिफ़्ट (HyperShift) चार-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक और ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे सामान्य 5-एम्पियर घरेलू सॉकेट से चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है।
एरा (AERA) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की प्रमाणित रेंज 172 किलोमीटर प्रति चार्ज है। इसमें 7-इंच कनेक्टेड टचस्क्रीन भी दी गई है, जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
मैटर मोटर वर्क्स (MATTER Motor Works) की स्थापना 2019 में अहमदाबाद में हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल और एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी विकसित करती है। इसका प्रमुख मॉडल AERA है, जिसे कंपनी भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में पेश करती है।