Ultraviolette ने लॉन्च की स्ट्रक्चर्ड राइडिंग एकेडमी

Ultraviolette ने लॉन्च की स्ट्रक्चर्ड राइडिंग एकेडमी

Ultraviolette ने लॉन्च की स्ट्रक्चर्ड राइडिंग एकेडमी
नई राइडिंग एकेडमी के तहत Track Attack और Into the Wild प्रोग्राम को एक प्लेटफॉर्म पर लाया गया है, जहां इलेक्ट्रिक और ICE मोटरसाइकिलों पर ट्रैक और ऑफ-रोड ट्रेनिंग दी जाएगी।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) ने भारत में अपनी स्ट्रक्चर्ड राइडिंग एकेडमी लॉन्च की है। इसके तहत कंपनी ने अपने मौजूदा Track Attack और Into the Wild प्रोग्राम को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया है। एकेडमी में राइडर्स को ट्रैक और ऑफ-रोड राइडिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी और इसमें इलेक्ट्रिक के साथ-साथ इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) मोटरसाइकिलों पर भी प्रशिक्षण लिया जा सकेगा।

यह प्रोग्राम सभी मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए खुला है और इसमें शामिल होने के लिए अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) बाइक का मालिक होना जरूरी नहीं है। कंपनी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन उपलब्ध कराएगी, हालांकि प्रतिभागियों के लिए आईसीई  मोटरसाइकिल उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

ट्रैक अटैक और Into the Wild दोनों प्रोग्राम तीन-स्तरीय सर्टिफिकेशन सिस्टम पर आधारित हैं। अगले स्तर पर जाने से पहले राइडर्स को असेसमेंट पूरा करना होगा। ट्रेनिंग में क्लासरूम सेशन के साथ नियंत्रित रेसट्रैक और ऑफ-रोड लोकेशन पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शामिल होगी।

लेवल 1 (Level 1) में बेसिक राइडिंग तकनीक, मोटरसाइकिल कंट्रोल और सेफ्टी पर ध्यान दिया जाएगा। Level 2 में एडवांस तकनीकी कौशल सिखाए जाएंगे, जबकि Level 3 में ट्रैक या ऑफ-रोड परिस्थितियों के अनुसार हाई-इंटेंसिटी राइडिंग और एडवांस तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रैक अटैक (Track Attack)  प्रोग्राम का उद्देश्य राइडर्स की रेसट्रैक पर परफॉर्मेंस राइडिंग क्षमता को बेहतर बनाना है। इसमें रेसिंग लाइन, ब्रेकिंग पॉइंट, कॉर्नर एंट्री और एग्जिट, थ्रॉटल कंट्रोल और बॉडी पोजिशनिंग जैसी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके अलावा ट्रैक पोजिशनिंग, ओवरटेकिंग अवेयरनेस, सर्किट अवेयरनेस और एक्सेलरेशन तकनीक भी सिखाई जाएंगी। सेफ्टी ट्रेनिंग में ट्रैक एटीकेट, फ्लैग प्रोटोकॉल, प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट और राइड से पहले मोटरसाइकिल की जांच शामिल होगी।

Into the Wild प्रोग्राम ढीली और असमान सतहों पर राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें बॉडी पोजिशनिंग, बैलेंस, थ्रॉटल और ब्रेक कंट्रोल, ऑफ-रोड कॉर्नरिंग और टेरेन असेसमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कोर्स में ऑब्स्टेकल नेविगेशन, मोटरसाइकिल रिकवरी और जिम्मेदार ट्रेल राइडिंग भी शामिल है। इसका उद्देश्य ऑफ-रोड परिस्थितियों में राइडर्स के कंट्रोल और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाना है।

अल्ट्रावायलेट के अनुसार, एकेडमी के प्रोग्राम पूरे साल भारत के अलग-अलग रेसट्रैक और ऑफ-रोड लोकेशन पर आयोजित किए जाएंगे। Into the Wild का पहला Level 1 सेशन 23 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में, जबकि Track Attack का सेशन 27 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि एकेडमी का उद्देश्य केवल एक बार का राइडिंग अनुभव देने के बजाय राइडर्स की मोटरसाइकिल कंट्रोल, तकनीकी क्षमता, सेफ्टी अवेयरनेस और राइडिंग जजमेंट को चरणबद्ध तरीके से विकसित करना है।

अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) का कहना है कि इस पहल के साथ वह ट्रैक और ऑफ-रोड दोनों तरह की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन देने वाली स्ट्रक्चर्ड राइडिंग एकेडमी स्थापित करने वाली दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता बन गई है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities