प्री-ओन्ड कार प्लेटफॉर्म स्पिनी ने वाहन एक्सचेंज, पुरानी कारों और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी सेवाओं के लिए Nissan, JSW MG Motor India और Tesla के साथ साझेदारी की है। इन साझेदारियों का उद्देश्य ग्राहकों को वाहन खरीदने, बेचने, एक्सचेंज करने और नए वाहन में अपग्रेड करने की पूरी प्रक्रिया में सेवाएं उपलब्ध कराना है।
निसान (Nissan) के साथ साझेदारी के तहत नई निसान कार खरीदने वाले ग्राहक स्पिनी (Spinny) के जरिए अपने मौजूदा वाहन का मूल्यांकन और एक्सचेंज करा सकेंगे। इस 55 मिनट के वाहन एक्सचेंज प्रोग्राम में ग्राहकों को ₹75,000 तक के लाभ मिलेंगे। स्पिनी (Spinny) की ओर से जारी Buying Letter को वाहन एक्सचेंज के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
वहीं, Tesla ने अपने ‘Switch and Save’ प्रोग्राम के तहत स्पिनी (Spinny) को प्रेफेर्ड एक्सचेंज पार्टनर (Preferred Exchange Partner) बनाया है। इसके जरिए ग्राहक नई Tesla खरीदते समय अपनी मौजूदा इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) कार को स्पिनी के माध्यम से बेच सकेंगे। यह सुविधा Tesla Model Y Rear-Wheel Drive जैसे मॉडल पर भी लागू है।
स्पिनी ने जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) के साथ साझेदारी के जरिए प्री-ओन्ड ईवी सेगमेंट में भी अपनी क्षमताओं का विस्तार किया है। इस साझेदारी में कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विशेषज्ञता को स्पिनी के वाहन मूल्यांकन, सर्टिफिकेशन, रिफर्बिशमेंट और रिटेल नेटवर्क के साथ जोड़ा गया है। यह पहल MG Comet EV, MG Windsor EV और MG ZS EV जैसे मॉडलों को कवर करती है।
स्पिनी (Spinny) के अनुसार, उसके प्लेटफॉर्म पर प्रमाणित प्री-ओन्ड MG EV खरीदने वाले ग्राहकों को बैटरी हेल्थ असेसमेंट और सर्टिफिकेशन, OEM वारंटी की निरंतरता और फिक्स्ड प्राइसिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी की प्री-ओन्ड कार प्रक्रिया में 200-पॉइंट इंस्पेक्शन, Integrated Restoration Centres और तीन साल तक की वारंटी शामिल है।
स्पिनी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करने वाले ग्राहकों के लिए भी बैटरी हेल्थ असेसमेंट और सर्टिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह पहल बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोयंबटूर समेत प्रमुख शहरों में उपलब्ध है।
कंपनी के अनुसार, इन साझेदारियों से ईवी डायग्नोस्टिक्स, बैटरी हेल्थ असेसमेंट, रिफर्बिशमेंट और रेस्टोरेशन में उसकी क्षमताएं मजबूत होंगी। स्पिनी वर्तमान में 80 से अधिक शहरों में 57+ Car Hubs, 17 स्पिनी पार्क्स (Spinny Parks) और 15+ Integrated Restoration Centres के साथ काम करती है।
स्पिनी इन साझेदारियों के जरिए वाहन स्वामित्व के अलग-अलग चरणों को एक साथ जोड़ने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के अनुसार, Nissan, JSW MG Motor India और Tesla के साथ सहयोग से खरीद, बिक्री, एक्सचेंज, अपग्रेड और पोस्ट-सेल्स ओनरशिप सपोर्ट के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार करने में मदद मिलेगी।