टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने नई लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा.ईवी में इन-बिल्ट 5G सेल्युलर कनेक्टिविटी को इंटीग्रेट करने के लिए टाटा कम्युनिकेशन्स के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य Sierra.ev में कनेक्टेड फीचर्स और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करना है।
इस साझेदारी के तहत टाटा कम्युनिकेशन्स MOVE कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफ़ॉर्म टाटा मोटर्स के प्रोप्राइटरी सॉफ़्टवेयर-डिफ़ाइंड व्हीकल (SDV) प्लेटफॉर्म N.IO के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म वाहन के पूरे लाइफसाइकिल में कनेक्टेड फीचर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एप्लिकेशन के लिए डिजिटल आधार के रूप में काम करेगा।
कनेक्टेड प्लेटफॉर्म की मदद से Sierra.ev में फास्ट ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट, रियल-टाइम रिमोट व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और इमरजेंसी कॉल सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, ग्राहकों को रिमोट सपोर्ट सेवाएं, सुरक्षित इन-कैबिन कंटेंट स्ट्रीमिंग और डिजिटल सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलेगी।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर स्वेन पैटुश्का ने कहा कि जैसे-जैसे वाहन ज्यादा Software-Defined होते जा रहे हैं, डिजिटल कनेक्टिविटी और सेवाएं ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सिएरा.ईवी (Sierra.ev) इस बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और टाटा कम्युनिकेशन्स (Tata Communications) के साथ साझेदारी मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
कंपनी के अनुसार, टाटा कम्युनिकेशन्स के साथ यह सहयोग सिएरा.ईवी (Sierra.ev) में बेहतर कनेक्टिविटी, लगातार सॉफ्टवेयर इनोवेशन और उन्नत इन-व्हीकल अनुभव प्रदान करने में मदद करेगा। यह साझेदारी टाटा मोटर्स की कनेक्टेड और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड इलेक्ट्रिक वाहनों की रणनीति को भी मजबूत करेगी।