बजाज ऑटो का EV सेगमेंट में बड़ा कदम, पेश की मल्टी-वेरिएंट WEGO रेंज

बजाज ऑटो का EV सेगमेंट में बड़ा कदम, पेश की मल्टी-वेरिएंट WEGO रेंज

बजाज ऑटो का EV सेगमेंट में बड़ा कदम, पेश की मल्टी-वेरिएंट WEGO रेंज
बजाज ऑटो लिमिटेड  ने ‘WEGO’ ब्रांड के तहत पैसेंजर और कार्गो सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किए हैं, जिनकी अधिकतम रेंज 296 किमी तक है।

बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd.) ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए ‘WEGO’ ब्रांड के तहत अपना नया पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लाइनअप में पैसेंजर और कार्गो दोनों सेगमेंट को कवर करते हुए मल्टी-वेरिएंट मॉडल पेश किए हैं, जिनमें P50, P70 और P90 सीरीज के पैसेंजर मॉडल और C90 सीरीज के कार्गो वेरिएंट शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, WEGO रेंज की अधिकतम सर्टिफाइड रेंज 296 किलोमीटर तक है, जो मॉडल के अनुसार अलग-अलग होगी। इस पोर्टफोलियो की शुरुआती कीमत 3.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 4.48 लाख रुपये तक जाती है। सभी मॉडलों के साथ 5 साल की वारंटी और देशभर में 1,500 से अधिक सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स का सपोर्ट मिलेगा।

पैसेंजर सेगमेंट में P50 सीरीज (P5009, P5012) को इंट्रा-सिटी और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज ऑपरेशन्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिनकी रेंज क्रमशः 213 किमी और 272 किमी है। वहीं, P70 सीरीज (P7009, P7012) को शेयर मोबिलिटी के लिए पेश किया गया है, जो 182 किमी और 259 किमी तक की रेंज देती है। P90 सीरीज (P9018) लंबी दूरी और सेमी-अर्बन इस्तेमाल के लिए बनाई गई है, जिसकी अधिकतम रेंज 296 किमी है।

कार्गो सेगमेंट में C9009 और C9012 वेरिएंट्स को लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए पेश किया गया है, जो क्रमशः 149 किमी और 207 किमी की रेंज प्रदान करते हैं।

इन इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स में दो-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल LCD डिस्प्ले, हिल होल्ड और क्लाइंब मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

कंपनी का कहना है कि यह नया प्लेटफॉर्म शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की अलग-अलग मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिससे पैसेंजर ट्रांसपोर्ट और कार्गो मूवमेंट दोनों को बेहतर समाधान मिल सके।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities