भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने किचनवेयर ब्रांड Ember Cookware में निवेश किया है। हालांकि, निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी की योजना नई प्रोडक्ट कैटेगरी लॉन्च करने, अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर लगातार काम करने की है।
अजिंक्य रहाणे ने कहा, “Ember की सबसे खास बात इसका प्रोडक्ट इनोवेशन पर ध्यान और भारतीय घरों के लिए रोजमर्रा के किचनवेयर को नए रूप में पेश करने की महत्वाकांक्षा है।”
Ember Cookware की स्थापना 2024 में सिद्धार्थ गडोदिया और हिमांशी टंडन ने की थी। कंपनी की शुरुआत प्रोडक्ट डिजाइन फर्म Box Clever और उसके वेंचर आर्म Box Garden Ventures के साथ मिलकर की गई थी। Box Garden Ventures के फाउंडर ब्रेट रेकोर कंपनी में क्रिएटिव पार्टनर हैं, जबकि शेफ सारांश गोइला पार्टनर हैं और Ember Innovation Lab का नेतृत्व करते हैं।
अजिंक्य रहाणे अब कंपनी के मौजूदा निवेशकों के साथ जुड़ गए हैं। इनमें Licious के को-फाउंडर्स विवेक गुप्ता और अभय हंजुरा, Yoga Bar की को-फाउंडर सुहासिनी संपत और Nicobar के को-फाउंडर राहुल राय शामिल हैं।
Ember Cookware के सीईओ और को-फाउंडर सिद्धार्थ गडोदिया ने कहा, “हम बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने, नए प्रोडक्ट सेगमेंट में प्रवेश करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने के जरिए कंपनी के विकास की अच्छी संभावनाएं देखते हैं।”