De Beers Group, जो दुनिया की अग्रणी डायमंड कंपनी है, ने सूर्यकुमार यादव के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी मेहनत, व्यक्तित्व और उस सफर को सम्मान देती है जो असली चमक (Brilliance) को जन्म देता है।
सूर्यकुमार यादव की सफलता का सफर धैर्य और अपने काम के प्रति समर्पण से जुड़ा है। उनकी कहानी बताती है कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि समय के साथ लगातार प्रयास से बनती है।
यह सोच एक प्राकृतिक हीरे (Natural diamond) की यात्रा से काफी मिलती-जुलती है, जो धरती के अंदर अरबों वर्षों तक अत्यधिक दबाव में बनता है। हर हीरा अलग और मजबूत होता है। इसी तरह, दोनों यात्राएं यह दर्शाती हैं कि असली और खास परिणाम लंबे समय की मेहनत से तैयार होते हैं।
अपनी शांत आत्मविश्वास और अलग खेलने के अंदाज के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव एक ऐसे सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां दिखावे से ज्यादा असली गुणवत्ता को महत्व दिया जाता है। उनकी कहानी आज की पीढ़ी से जुड़ती है, जो सफलता को एक पल नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत का नतीजा मानती है।
इस साझेदारी पर बात करते हुए, RISE Worldwide द्वारा मैनेज किए जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मेरे लिए लगातार सफलता का मतलब है धैर्य रखना, प्रक्रिया पर भरोसा करना और खुद को लगातार बेहतर बनाना। इसलिए De Beers Group के साथ यह जुड़ाव बिल्कुल सही लगता है। एक हीरे की तरह, यह सफर समय, दबाव और मेहनत से बनता है, और यही इसे खास बनाता है।”
De Beers India की मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट तोरंज मेहता ने कहा, “सूर्यकुमार यादव प्राकृतिक हीरे की यात्रा का जीता-जागता उदाहरण हैं। उन्होंने सालों तक मेहनत की, हर चुनौती का सामना किया और आज एक खास पहचान बनाई। उनका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व बहुत दुर्लभ है। De Beers में हम हर हीरे की खासियत और उसकी कहानी को महत्व देते हैं, और हमें सूर्यकुमार में वही भावना दिखाई देती है। हमें उनके साथ इस ‘Rare brilliance’ के पल को मनाने पर गर्व है।”
भारत में प्राकृतिक हीरे हमेशा खास पलों का प्रतीक रहे हैं। आज के समय में वे उन पलों के पीछे की यात्रा को भी दर्शाते हैं, जो समय, उद्देश्य और व्यक्तिगत पहचान से बनती है। यही संदेश De Beers Group देना चाहता है- कि असली चमक सिर्फ दिखावे में नहीं, बल्कि उसकी गहराई और कहानी में होती है।