उत्तर भारत की रियल एस्टेट कंपनी भूमिका रियल्टी (Bhumika Realty) ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और रितिका सजदेह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य ब्रांड की दृश्यता बढ़ाना और डिजाइन, गुणवत्ता व निष्पादन पर आधारित कंपनी की पहचान को और मजबूत करना है।
कंपनी के सीएमडी उद्दव पोद्दार ने कहा कि यह सहयोग भूमिका रियल्टी की विकास रणनीति के अनुरूप है, जिसमें अनुशासन, निरंतरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण जैसे मूल्यों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने कहा कि कंपनी की मजबूत लीडरशिप और स्पष्ट विजन इस साझेदारी को सार्थक बनाते हैं।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भूमिका रियल्टी एनसीआर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी फरीदाबाद में मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट, गुरुग्राम में कमर्शियल प्रोजेक्ट और फरीदाबाद, सोनीपत, मेरठ व वृंदावन में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित कर रही है।
इसके अलावा, कंपनी अर्बन स्क्वायर मॉल (Urban Square Mall) का संचालन भी करती है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) स्टेशनों पर ट्रांजिट-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर हॉस्पिटैलिटी एसेट्स में भी अवसर तलाश रही है।