IKEA का भारत में बड़ा विस्तार, 25 नए स्टोर की योजना

IKEA का भारत में बड़ा विस्तार, 25 नए स्टोर की योजना

IKEA का भारत में बड़ा विस्तार, 25 नए स्टोर की योजना
इंग्का ग्रुप ने भारत में अगले पांच वर्षों में 25 नए IKEA स्टोर खोलने की योजना बनाई है। कंपनी गुरुग्राम और नोएडा में बड़े स्टोर लॉन्च करने के साथ अपनी ऑफलाइन और ऑनलाइन मौजूदगी भी बढ़ा रही है।

इंग्का ग्रुप (Ingka Group), जो वैश्विक स्तर पर IKEA स्टोर्स का सबसे बड़ा ऑपरेटर है। इसने भारत में अगले पांच वर्षों में अपनी मौजूदगी को बड़े स्तर पर बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी देशभर में 25 छोटे और मध्यम आकार के स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही IKEA नई दिल्ली के बाहरी इलाकों में बड़े फॉर्मेट के स्टोर्स और शॉपिंग सेंटर प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। इनमें गुरुग्राम पहला केंद्र होगा, जिसके बाद नोएडा में विस्तार किया जाएगा।

यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब IKEA ने पुणे में अपना छठा स्टोर लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी बेंगलुरु, मुंबई, नवी मुंबई और दिल्ली NCR में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, भारत IKEA के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है और यहां होम फर्निशिंग सेक्टर 2030 तक करीब 50% तक बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।

इंग्का ग्रुप (Ingka Group) अब तक भारत में 900 मिलियन यूरो से अधिक का निवेश कर चुका है, जो उसके दीर्घकालिक फोकस को दर्शाता है। इसके अलावा, कंपनी अपनी डिजिटल पहुंच भी बढ़ा रही है और हाल ही में तमिलनाडु में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं शुरू की हैं, जिससे करीब 1 करोड़ संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाई गई है।

कुल मिलाकर, IKEA का यह विस्तार प्लान भारत में रिटेल सेक्टर को मजबूत करने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर और सुलभ होम फर्निशिंग समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities