एएसयूएस (ASUS) ने इंस्टामार्ट प्लेटफॉर्म पर जनवरी से फरवरी 2026 के बीच 167% की मंथ-ऑन-मंथ (MoM) ग्रोथ दर्ज की है, जो यह दर्शाता है कि उपभोक्ता अब लैपटॉप खरीदने के लिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
कंपनी के अनुसार, इस बढ़त में दक्षिण और पश्चिम भारत के बाजारों का बड़ा योगदान रहा है। बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों ने ग्रोथ को लीड किया, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों ने कुल बिक्री में 95% से अधिक हिस्सेदारी निभाई।
लैपटॉप के साथ-साथ एक्सेसरीज़ कैटेगरी में भी स्थिर वृद्धि देखने को मिली है। ASUS ने जयपुर, कोच्चि, गोवा और नोएडा समेत कई नए शहरों और टियर-2 बाजारों में अपनी पहुंच का विस्तार किया है। खास बात यह है कि इंस्टामार्ट पर एक साल से कम समय पहले लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
एएसयूएस (ASUS) अब अपने पिनकोड कवरेज को बढ़ाते हुए छोटे शहरों और तालुका स्तर तक विस्तार कर रहा है। यह विस्तार ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स, बड़े रिटेल आउटलेट्स, ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स चैनलों के जरिए किया जा रहा है।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सु ने कहा कि शहरी उपभोक्ताओं के बीच सुविधा की मांग तेजी से बढ़ रही है और इंस्टामार्ट पर मिली यह ग्रोथ उसी बदलाव का संकेत है। वहीं इंस्टामार्ट के एवीपी मनींदर कौशिक ने कहा कि प्लेटफॉर्म अब रोजमर्रा के सामान से आगे बढ़कर टेक प्रोडक्ट्स की उपलब्धता बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।