Bajaj Electricals ने Morphy Richards ब्रांड खरीदा

Bajaj Electricals ने Morphy Richards ब्रांड खरीदा

Bajaj Electricals ने Morphy Richards ब्रांड खरीदा
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने भारत और दक्षिण एशियाई बाजारों में मोर्फी रिचर्ड्स के ब्रांड और आईपी अधिकार 141.4 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किए हैं। इस कदम से कंपनी अपनी मल्टी-ब्रांड रणनीति को मजबूत कर प्रीमियम होम अप्लायंसेज़ में तेजी लाने की योजना बना रही हैं।

मुंबई स्थित बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  (Bajaj Electricals Limited)  ने भारत और चुनिंदा दक्षिण एशियाई देशों में मोर्फी रिचर्ड्स (Morphy Richards) के ब्रांड और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) अधिकार हासिल करने के लिए 141.4 करोड़ रुपये में अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम दो दशकों से अधिक समय से लाइसेंसिंग सहयोग पर आधारित रहा और अब Bajaj Electricals को पूरी तरह से मोर्फी रिचर्ड्स (Morphy Richards) के पोर्टफोलियो का नियंत्रण देने वाला है।

यूके (UK)  में 1936 में स्थापित मोर्फी रिचर्ड्स (Morphy Richards), प्रीमियम और डिज़ाइन-फोकस्ड होम अप्लायंसेज़ और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के लिए विश्वव्यापी रूप से प्रसिद्ध है। भारत में, 2002 से बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत इस ब्रांड को संभाला और इसे कई उत्पाद श्रेणियों में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाया। इस अधिग्रहण के साथ, बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) अपनी मल्टी-ब्रांड रणनीति को मजबूत करेगा, जिससे नवाचार, डिज़ाइन और बाजार में विस्तार के लिए अधिक निवेश किया जा सकेगा।

कंपनी के एमडी और सीईओ, संजय सचदेवा ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारे पोर्टफोलियो यात्रा का एक प्राकृतिक अगला कदम है। भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को समझते हुए, Morphy Richards का अधिग्रहण हमें तेजी से इनोवेशन करने और प्रीमियम सेगमेंट में वृद्धि को तेज करने की रणनीतिक लचीलापन देता है।”

ग्लेन डिम्पलेक्स (Glen Dimplex) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, फर्गल नॉटन (Fergal Naughton) ने कहा कि उन्हें बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) पर पूरा भरोसा है कि ब्रांड भारत और पड़ोसी बाजारों में आगे भी सफलता और विकास करेगा।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स की स्थापना 1938 में हुई थी और यह उपभोक्ता उत्पाद (Appliances और Fans) और लाइटिंग सॉल्यूशंस में अग्रणी कंपनी है। कंपनी का कारोबार FY 24-25 में 4,828 करोड़ रुपये रहा और यह Bajaj Group का हिस्सा है। मोर्फी रिचर्ड्स (Morphy Richards) के अधिग्रहण के साथ, कंपनी अपने प्रीमियम और डिज़ाइन-केंद्रित उपभोक्ता उत्पादों में और मजबूती लाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities