भुमि वर्ल्ड लाएगा ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’

भुमि वर्ल्ड लाएगा ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’

भुमि वर्ल्ड लाएगा ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’
भुमि वर्ल्ड महाराष्ट्र में पहला समर्पित आउटलेट मॉल आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया लॉन्च करने जा रहा है, जहां 150 से अधिक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स सालभर डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे।

भूमि वर्ल्ड (Bhumi World)  महाराष्ट्र के रिटेल सेक्टर में एक नए दौर की शुरुआत करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया (Outlet Mall of India) लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे राज्य का पहला समर्पित आउटलेट-आधारित मॉल बताया जा रहा है। इस परियोजना के साथ Bhiwandi की पहचान एक औद्योगिक और वेयरहाउसिंग हब से आगे बढ़कर एक उभरते हुए रिटेल और लीजर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होने की दिशा में बढ़ रही है।

यह मॉल एक नेक्स्ट-जेनरेशन शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां 100 से अधिक प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स सालभर डिस्काउंट फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को प्रीमियम ब्रांड्स किफायती कीमतों पर मिलेंगे, साथ ही क्यूरेटेड फूड एंड बेवरेज (F&B) आउटलेट्स, एंटरटेनमेंट जोन और प्रीमियम माहौल का अनुभव भी मिलेगा।

मॉल के रिटेल पोर्टफोलियो में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय ब्रांड्स जैसे अरमानी एक्सचेंज (Armani Exchange), सुपरड्राई (Superdry), लाकोस्टे (Lacoste), Levis, केल्विन क्लाइन (Calvin Klein), टॉमी हिलफिगर (Tommy Hilfiger), जैक एंड जोन (Jack & Jones), Only, Vero Moda और Crocs सहित कई अन्य ब्रांड शामिल होंगे। यह मिश्रण परिधान, फुटवियर, एक्सेसरीज और लाइफस्टाइल कैटेगरी को कवर करेगा।

भू‍मि वर्ल्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर Prakash Patel ने कहा कि “Outlet Mall of India सिर्फ एक नया रिटेल प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भिवंडी के औद्योगिक केंद्र से एक जीवंत रिटेल और लीजर डेस्टिनेशन में बदलने का प्रतीक है। हमारा वादा है—बड़े ब्रांड, बेहतर अनुभव और हमेशा डिस्काउंट।”

रणनीतिक रूप से यह मॉल मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। इसमें Samruddhi Mahamarg, Navi Mumbai International Airport और Mumbai–Ahmedabad Bullet Train जैसी परियोजनाओं से कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट से भिवंडी के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई, उत्तर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के आने की उम्मीद है। 152 से अधिक ब्रांड्स और एक अलग आउटलेट-रिटेल फॉर्मेट के साथ, Outlet Mall of India महाराष्ट्र में शॉपिंग के अनुभव को नया आयाम देने के लिए तैयार है।

 

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities