किआ सोरेंटो की भारत में डीजल वेरिएंट की कीमत 27.99 लाख से 38.89 लाख के बीच है। सात-सीटर HTE इसका एंट्री-लेवल वेरिएंट है, जिसकी कीमत 27.99 लाख है, जबकि छह-सीटर डीजल रेंज की शुरुआत HTK वेरिएंट से होती है, जिसकी कीमत ₹32.69 लाख है। डीजल सोरेंटो के सात-सीटर वेरिएंट्स की कीमत ₹27.99 लाख से ₹38.69 लाख तक है।
किआ सोरेंटो का हाइब्रिड वेरिएंट ₹29.49 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और छह-सीटर HTX(A) Black Line AWD के लिए इसकी कीमत ₹40.39 लाख तक जाती है। सात-सीटर हाइब्रिड HTE की कीमत समान डीजल वेरिएंट से ₹1.50 लाख अधिक है। छह-सीटर हाइब्रिड रेंज की शुरुआत HTK से होती है, जिसकी कीमत ₹34.19 लाख है।
सोरेंटो को छह और सात-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। छह-सीटर मॉडल में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जबकि सात-सीटर वर्जन में एक अतिरिक्त सीट दी गई है। छह-सीटर कॉन्फिगरेशन HTE और HTE(O) वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है और इसकी शुरुआत HTK से होती है। कंपनी सोरेंटो को मौजूदा सेल्टोस (Seltos) ग्राहकों के लिए अपग्रेड विकल्प के तौर पर भी देख रही है, साथ ही बड़े SUV और हाइब्रिड पावरट्रेन की तलाश करने वाले ग्राहकों को भी टारगेट कर रही है।
पावरट्रेन की बात करें तो किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को 2.2-लीटर डीजल और 1.6-लीटर टर्बो-हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया गया है। किआ इंडिया के अनुसार, डीजल पावरट्रेन को इंपोर्ट किया जाएगा, जबकि कंपनी अगले साल से हाइब्रिड इंजन का स्थानीय उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी ने सोरेंटो के लिए धीरे-धीरे लोकलाइजेशन बढ़ाने की योजना बनाई है, यानी शुरुआत से ही पूरी तरह स्थानीय उत्पादन के बजाय समय के साथ स्थानीयकरण बढ़ाया जाएगा।