KKR और BookMyShow के बीच यह लेनदेन सामान्य नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। हालांकि, इस निवेश की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
2007 में शुरू हुआ BookMyShow
वर्ष 2007 में शुरू हुआ BookMyShow फिल्मों, लाइव एंटरटेनमेंट और विभिन्न मनोरंजन अनुभवों के क्षेत्र में काम करता है। इसका लाइव एंटरटेनमेंट डिवीजन BookMyShow Live टैलेंट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की खरीद, प्रोडक्शन, प्रमोशन, पार्टनरशिप और ऑडियंस डेवलपमेंट जैसे काम संभालता है।
KKR में इंडिया प्राइवेट इक्विटी के पार्टनर और हेड अक्षय तन्ना ने कहा, “BookMyShow भारत में हाई-क्वालिटी एंटरटेनमेंट अनुभव उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। हमें खुशी है कि हम भारत के आउट-ऑफ-होम एंटरटेनमेंट सेक्टर के अगले विकास चरण में BookMyShow का समर्थन कर रहे हैं। हमारा मानना है कि भारत को ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब और दुनिया के प्रमुख कलाकारों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने में BookMyShow महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
Live Entertainment बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा
यह निवेश BookMyShow के लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस को मजबूत करने के साथ-साथ पूरे भारत में अपने फुल-स्टैक ऑफरिंग का विस्तार करने में मदद करेगा।
BookMyShow के फाउंडर और सीईओ आशीष हेमराजानी ने कहा, “हमें खुशी है कि KKR अब BookMyShow में एक निवेशक के रूप में हमारे साथ जुड़ रहा है। उनका ग्लोबल नजरिया, गहरी विशेषज्ञता और कंज्यूमर बिजनेस की मजबूत समझ हमारी यात्रा के अगले चरण में बेहद उपयोगी होगी।”
KKR के Global Media और Entertainment Portfolio में शामिल हुआ BookMyShow
Avendus Capital ने BookMyShow के लिए एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई, जबकि Trilegal ने कंपनी के लीगल एडवाइजर के रूप में काम किया।
इस निवेश के बाद BookMyShow, KKR के ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा बन जाएगा। इस पोर्टफोलियो में Internet Brands, ByteDance, Epic Games, Superstruct और Simon & Schuster जैसी कंपनियां शामिल हैं।