मुंबई में खुला पहला LEGO ब्रांड स्टोर, R City Mall में मिलेगा इंटरैक्टिव और इमर्सिव अनुभव

मुंबई में खुला पहला LEGO ब्रांड स्टोर, R City Mall में मिलेगा इंटरैक्टिव और इमर्सिव अनुभव

मुंबई में खुला पहला LEGO ब्रांड स्टोर, R City Mall में मिलेगा इंटरैक्टिव और इमर्सिव अनुभव
वैश्विक खिलौना कंपनी LEGO ने भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी को और मजबूत करते हुए मुंबई के घाटकोपर स्थित R City Mall में अपना पहला समर्पित (Dedicated) ब्रांड स्टोर शुरू किया है।


यह स्टोर बच्चों, परिवारों, कलेक्टर्स और LEGO से मॉडल बनाने के शौकीनों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र होगा, जहां उन्हें रचनात्मकता और मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिलेगा। नया LEGO स्टोर ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव LEGO सेट, लिमिटेड एडिशन कलेक्टिबल्स और कई इंटरैक्टिव अनुभव लेकर आया है। इससे पहले मुंबई में ऐसे कई विशेष उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब प्रशंसकों को एक ही जगह पर इनका व्यापक संग्रह देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

स्टोर के उद्घाटन के मौके पर 25 और 26 जुलाई को सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इस अवसर की खास बात यह रही कि दुनिया का सबसे बड़ा LEGO Cube Mosaic बनाने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रितम भटनागर भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और उन्होंने LEGO प्रेमियों से मुलाकात की। कंपनी का मानना है कि एक्सक्लूसिव कलेक्शन, दुर्लभ कलेक्टिबल्स और इन-स्टोर गतिविधियों के कारण यह स्टोर सभी आयु वर्ग के LEGO प्रशंसकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनेगा।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए कहा, "खेल की दुनिया का नया घर और एक नया विश्व रिकॉर्ड। मुंबई का पहला LEGO स्टोर अब खुल चुका है। LEGO फैन और मास्टर बिल्डर रितम भटनागर ने दुनिया का सबसे बड़ा LEGO Mosaic (Multiple Panels) बनाकर Guinness World Records™ का खिताब हासिल करने में मदद की। इतिहास रचने के लिए मुंबई का धन्यवाद। यह तो सिर्फ शुरुआत है।"

R City Mall के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह नया स्टोर परिवारों, बच्चों, कलेक्टर्स, हॉबी प्रेमियों और LEGO प्रशंसकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनने की उम्मीद है। यहां आने वाले लोग LEGO की रंग-बिरंगी दुनिया में रचनात्मकता, खेल और नए अनुभवों का आनंद ले सकेंगे।



Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities