Next Bharat Ventures के पोर्टफोलियो ने 20 लाख लोगों तक पहुंच बनाई, इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी

Next Bharat Ventures के पोर्टफोलियो ने 20 लाख लोगों तक पहुंच बनाई, इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी

Next Bharat Ventures के पोर्टफोलियो ने 20 लाख लोगों तक पहुंच बनाई, इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी
जापानी पूंजी से समर्थित इम्पैक्ट-फर्स्ट फंड Next Bharat Ventures (NBV) ने अपनी Impact Report 2026 जारी की है। रिपोर्ट में फंड की 21 पोर्टफोलियो कंपनियों के सामाजिक और कारोबारी प्रभाव का आकलन किया गया है।


रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों ने अब तक करीब 20 लाख लोगों तक पहुंच बनाई है और अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार भी बढ़ाया है।

NBV ने अब तक ₹20.76 करोड़ की सीड फंडिंग की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें Blackfrog Technologies के लिए ₹9 करोड़ शामिल हैं। इसकी Emvólio वैक्सीन कैरियर तकनीक भारत में 2,51,512 लाभार्थियों तक पहुंच चुकी है और अफ्रीका में भी इसकी मौजूदगी है। तीसरे कोहोर्ट के तहत NBV ने eBik में ₹7.5 करोड़, CIBOS में ₹2 करोड़, Velaan Mart में ₹1.26 करोड़ और SGB Agro में ₹1 करोड़ का निवेश किया है।

ग्रामीण और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था पर फोकस

रिपोर्ट में NBV के पोर्टफोलियो को India 2 और India 3 के तहत वर्गीकृत किया गया है। India 2 में शहरी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़े गिग वर्कर्स, स्ट्रीट वेंडर्स और वेस्ट पिकर्स शामिल हैं, जबकि India 3 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े किसान और कारीगर शामिल हैं।

अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में काम करने वाले पांच स्टार्टअप्स ने मिलकर 14,70,610 लोगों पर प्रभाव डाला और इस दौरान उनके राजस्व में 60.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े 16 स्टार्टअप्स ने 4,98,797 लोगों तक पहुंच बनाई और 186.13 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। करीब 80 प्रतिशत पोर्टफोलियो स्टार्टअप्स लाभ कमाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

किसानों और आदिवासी किसानों से जुड़े कारोबारों में सालाना आय 75 प्रतिशत बढ़ी, जबकि कारीगरों से जुड़े स्टार्टअप्स में यह वृद्धि 93 प्रतिशत और स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े कारोबारों में 25 प्रतिशत रही।

Agriculture सेक्टर में 246.66% की Revenue Growth

NBV के Agriculture पोर्टफोलियो ने 246.66 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। इस पोर्टफोलियो से जुड़े स्टार्टअप्स ने 2,14,000 से अधिक किसानों, ग्राहकों और उत्पादकों तक पहुंच बनाई है। Education, Accessibility और Healthcare से जुड़े स्टार्टअप्स ने 60 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की और 17,15,372 लोगों तक प्रभाव पहुंचाया।

Arts और Livelihoods सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों ने 24.72 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की और 39,795 लोगों तक पहुंच बनाई। रिपोर्ट से पता चलता है कि NBV का पोर्टफोलियो सामाजिक प्रभाव के साथ-साथ व्यावसायिक विस्तार पर भी फोकस कर रहा है।

किसानों और कारीगरों की आय बढ़ाने पर असर

रिपोर्ट में Graduate Farmer का उदाहरण दिया गया है, जिसने 8 गुना राजस्व वृद्धि दर्ज की और किसानों की मासिक आय ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने में मदद की। Odisha स्थित goat farming platform Manikstu ने अपने कारोबार में 5 गुना वृद्धि दर्ज की और किसानों की सालाना आय ₹40,000 से बढ़ाकर ₹1.5 लाख तक पहुंचाने में योगदान दिया।

Haqdarshak ने करीब 14 लाख अनौपचारिक श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में मदद की। Atypical Advantage ने 5,000 दिव्यांग लोगों के लिए आजीविका के अवसर तैयार किए। Kadam Haat ने अपने कारीगर नेटवर्क को 400 से बढ़ाकर 6,500 किया और कारीगरों की आय ₹7,000 से बढ़ाकर ₹55,000 तक पहुंचाई।

MeMeraki ने 400 विरासत कलाकारों तक अपना नेटवर्क बढ़ाया। रिपोर्ट के अनुसार, इन कलाकारों की मासिक आय ₹25,000 से बढ़कर ₹32,000 हुई।

Next Bharat Ventures का Fund II पर फोकस

Next Bharat Ventures के फाउंडर और सीईओ विपुल नाथ जिंदल ने कहा, “20 लाख लोगों तक प्रभाव पहुंचाना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन अब हमारा लक्ष्य इस प्रभाव को कई गुना बढ़ाना है। Fund II के जरिए हम ऐसे व्यवसायों का समर्थन करना चाहते हैं, जो भारत के Next Billion लोगों की आजीविका बेहतर कर सकें और जरूरी सेवाओं तक पहुंच की मौजूदा समस्याओं को दूर कर सकें।”

उन्होंने कहा कि आगे कंपनी का फोकस हेल्थकेयर में last-mile gaps को दूर करने और social good के लिए AI जैसी तकनीकों के इस्तेमाल पर रहेगा।

आने वाले Fund II के तहत Next Bharat Ventures उन कंपनियों में निवेश करने की योजना बना रहा है, जो हेल्थकेयर और सामाजिक प्रभाव के लिए AI के क्षेत्र में काम कर रही हैं। कंपनी का उद्देश्य निवेश के माध्यम से सामाजिक प्रभाव और टिकाऊ कारोबारी विकास, दोनों को आगे बढ़ाना है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities