सिंगापुर मुख्यालय वाली एनर्जी-एज-ए-सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी August Energy और भारतीय एनर्जी एफिशिएंसी कंपनी Energeia ने August Energeia नाम से 100 मिलियन डॉलर की साझेदारी की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म भारत में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए एनर्जी एफिशिएंसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फंड और लागू करेगा। इसका मुख्य फोकस Cooling-as-a-Service पर होगा।
इस साझेदारी में August Energy अपनी पूंजी और बिजनेस डेवलपमेंट की क्षमता लेकर आएगी, जबकि Energeia एनर्जी ऑडिट, इंजीनियरिंग और सेल्स से जुड़ी विशेषज्ञता प्रदान करेगी। August Energeia को Aravest, Green Tower, Proparco, responsAbility और Aseem जैसे संस्थागत निवेशकों से पूंजी मिलेगी। इसमें Energeia की IoT आधारित एनर्जी ऑडिट और AI-सक्षम एनर्जी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
इस मॉडल के तहत फैक्ट्रियां और कमर्शियल बिल्डिंग बिना किसी शुरुआती निवेश के कूलिंग, हीटिंग, स्टीम, कंप्रेस्ड एयर, फ्यूल स्विचिंग और मोटर-आधारित सिस्टम जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को अपग्रेड कर सकेंगी। इसके साथ सोलर, विंड और एनर्जी स्टोरेज जैसी रिन्यूएबल एनर्जी सुविधाएं भी लगाई जा सकेंगी। August Energeia इन प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस, लागू और मैनेज करेगा, जबकि प्रोजेक्ट की कमाई और लागत बचत उसके प्रदर्शन और हासिल की गई ऊर्जा बचत से जुड़ी होगी।
यह प्लेटफॉर्म फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोटिव, फूड एंड बेवरेज, केमिकल्स, सीमेंट, स्टील, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, डेटा सेंटर, REITs और कमर्शियल रियल एस्टेट जैसे ज्यादा ऊर्जा इस्तेमाल करने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
August Energy के, को-फाउंडर और भारत प्रमुख विशाल जैन ने कहा, “भारत में औद्योगिक विकास के अगले चरण के लिए कंपनियों को अपनी ऊर्जा दक्षता और मजबूती बढ़ाने की जरूरत होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने मुख्य कारोबार से पूंजी हटाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। Energeia के साथ यह साझेदारी इस मॉडल को बड़े स्तर पर लागू करने में मदद करेगी।”