नायका (Nykaa) और लॉरियल (L’Oréal) के कॉरपोरेट वेंचर कैपिटल फंड BOLD (Business Opportunities for L’Oréal Development) ने भारतीय ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर के उभरते ब्रांड्स में निवेश के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य तेज ग्रोथ वाले भारतीय ब्रांड्स को पूंजी और विशेषज्ञता उपलब्ध कराना है।
इस साझेदारी के तहत BOLD और नायका (Nykaa) मजबूत कंज्यूमर ट्रैक्शन वाले भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड्स में माइनॉरिटी हिस्सेदारी हासिल करेंगे। निवेश पूरी तरह वित्तीय और माइनॉरिटी नेचर का होगा, जिससे फाउंडर्स के पास कंपनी का स्वामित्व बना रहेगा और वे अपने कारोबार को स्वतंत्र रूप से संचालित कर सकेंगे।
पूंजी के अलावा, दोनों कंपनियां चुने गए ब्रांड्स को मेंटरशिप भी देंगी। उन्हें L’Oréal की ग्लोबल ब्यूटी इंडस्ट्री विशेषज्ञता के साथ नायका (Nykaa) के ओम्नीचैनल रिटेल नेटवर्क और कंज्यूमर इकोसिस्टम की समझ का लाभ मिलेगा।
वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया BOLD ब्यूटी वैल्यू चेन में निवेश करता है। इसके दो प्रमुख वर्टिकल हैं—Beauty and Wellness Brands और Science and Tech for Beauty। फंड जिन कंपनियों में निवेश करता है, उनकी स्वतंत्रता को बनाए रखने पर जोर देता है।
लॉरियल इंडिया (L’Oréal India) के मैनेजिंग डायरेक्टर जैक्स लेबेल ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे ब्यूटी मार्केट्स में से एक है। उन्होंने कहा कि BOLD और Nykaa की यह साझेदारी भारतीय फाउंडर्स को पूंजी, मेंटरशिप और L’Oréal की ब्यूटी विशेषज्ञता उपलब्ध कराने पर केंद्रित है, जबकि उन्हें अपने ब्रांड्स को अपनी रणनीति के अनुसार विकसित करने की स्वतंत्रता मिलेगी।