Ola Electric ने Q1 FY27 में ₹455 करोड़ का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के ₹265 करोड़ से अधिक है। कंपनी ने इस दौरान 39,192 यूनिट्स की डिलीवरी की। वहीं, रजिस्ट्रेशन में तिमाही आधार पर 97% की बढ़ोतरी हुई, जबकि पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में यह वृद्धि 17% रही। कंपनी का मार्केट शेयर Q4 FY26 के 5.1% से बढ़कर Q1 FY27 में 8.4% हो गया।
कंपनी के ऑर्डर्स भी Q4 FY26 के 22,522 यूनिट्स से बढ़कर Q1 FY27 में करीब 44,071 यूनिट्स हो गए। ऑटो रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 72% की बढ़ोतरी हुई, जबकि ग्रॉस प्रॉफिट करीब ₹139 करोड़ रहा। इस दौरान ऑटो ग्रॉस मार्जिन 30.5% रहा। कंपनी के कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग खर्चों में भी कमी आई। लीज खर्च समेत कुल ऑपरेटिंग एक्सपेंस तिमाही आधार पर 22% घटकर करीब ₹333 करोड़ रह गया। कंपनी का लक्ष्य हर तिमाही में ऑपरेटिंग खर्च को लगभग ₹300 करोड़ तक रखने का है।
Ola Electric के एक प्रवक्ता ने कहा कि FY27 की पहली तिमाही में FY26 के दौरान किए गए बदलावों का असर कारोबार में दिखाई देने लगा है। वॉल्यूम, रेवेन्यू और मार्केट शेयर में सुधार हुआ है, जबकि लागत नियंत्रण से कंपनी का ऑपरेटिंग बेस पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है। कंपनी ने कहा कि अब AI का इस्तेमाल बिक्री, रजिस्ट्रेशन, डिलीवरी, सर्विस और सेल R&D समेत कई क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिससे काम की गति, निरंतरता और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।
कंपनी ने तिमाही के दौरान ₹780 करोड़ का Qualified Institutional Placement (QIP) भी पूरा किया। इस इश्यू को निर्धारित राशि से 56% अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के अनुसार, इस फंडिंग से उसे अतिरिक्त वित्तीय लचीलापन मिला है।
प्रोडक्ट और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस
Ola Electric की Roadster मोटरसाइकिल की डिलीवरी तिमाही आधार पर 67% बढ़ी। इस वृद्धि में उत्तर और पश्चिम भारत के बाजारों का योगदान रहा। कंपनी डीलरशिप मॉडल के जरिए भी अपनी पहुंच बढ़ा रही है। कंपनी ने बताया कि उसकी इन-हाउस NMC सेल अब इस्तेमाल में है, जबकि उसकी BIS-सर्टिफाइड 46100 LFP सेल वाहन के इस्तेमाल के लिए तैयार है। कंपनी की योजना 4 kWh से कम बैटरी क्षमता वाले स्कूटरों में LFP सेल का इस्तेमाल करने की है।
Ola Electric सेल टेक्नोलॉजी के अन्य इस्तेमाल पर भी काम कर रही है। इनमें डिफेंस, UAVs, near-space platforms, सोलर-लिंक्ड स्टोरेज और IPP-led Mahashakti applications शामिल हैं।
AI से बिक्री और ऑपरेशंस में सुधार
कंपनी के अनुसार, बिक्री में AI-आधारित कॉलिंग के इस्तेमाल से मैनुअल कॉलिंग की तुलना में अपॉइंटमेंट कन्वर्जन 47% और सेल्स कन्वर्जन 17% अधिक रहा। Ola Electric रजिस्ट्रेशन, डिलीवरी, पेमेंट, रिकन्सिलिएशन, वारंटी क्लेम और सेल R&D जैसे कामों में भी AI का इस्तेमाल कर रही है। अगली तिमाही में कंपनी का फोकस वॉल्यूम बढ़ाने, ऑपरेटिंग खर्चों को और कम करने, AI-आधारित कामकाज, डीलर-आधारित डिस्ट्रीब्यूशन, इन-हाउस सेल इंटीग्रेशन और Gigafactory की क्षमता का मोबिलिटी एवं एनर्जी स्टोरेज के लिए इस्तेमाल करने पर रहेगा।