Shadowfax ने WeFast (Borzo India) का 23.3 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। इस सौदे के साथ कंपनी अब On-Demand Intra-City Goods Transportation के क्षेत्र में प्रवेश करेगी और छोटे एवं मध्यम व्यवसायों (SMEs) के साथ-साथ ग्राहकों के बीच सामान की डिलीवरी (C2C) सेवाओं का भी विस्तार करेगी।
Shadowfax Technologies Limited ने 24 नवंबर को WeFast, जिसे Borzo India के नाम से भी जाना जाता है, का 23.3 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की। इस अधिग्रहण के जरिए Shadowfax अब शहरों के भीतर सामान की On-Demand Transportation सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी। इससे कंपनी को छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMEs) तथा एक ग्राहक से दूसरे ग्राहक तक सामान पहुंचाने (C2C) के बाजार में अपनी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
Shadowfax के अनुसार, भारत में लॉजिस्टिक्स बाजार तेजी से बदल रहा है। अब पारंपरिक स्थानीय टेम्पो ऑपरेटरों और अनौपचारिक कूरियर सेवाओं की जगह Online Platforms ले रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इस क्षेत्र का संगठित बाजार हर साल 50 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रहा है।
यह अधिग्रहण कंपनी की ओर से FY26 में शुरू किए गए Shadowfax 360 प्लेटफॉर्म के बाद एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी ने अपनी Express Parcel Network सेवाओं को छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMEs) तथा Direct-to-Consumer (D2C) ब्रांड्स के लिए भी उपलब्ध कराया था। लॉन्च के बाद केवल दो तिमाहियों में इस प्लेटफॉर्म से 6,700 से अधिक सक्रिय लेनदेन करने वाले सेलर्स जुड़ चुके हैं।
वर्तमान में Shadowfax के पास 3.8 लाख से अधिक Delivery Partners का नेटवर्क है, जो देशभर के 16,000 से अधिक पिन कोड में सेवाएं प्रदान करता है।
यह अधिग्रहण कंपनी के Hyperlocal Business के विस्तार की रणनीति से भी जुड़ा है। FY27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी के Hyperlocal Business का रेवेन्यू सालाना आधार पर 87.7 प्रतिशत बढ़कर 341 करोड़ रुपये पहुंच गया। WeFast के अधिग्रहण के बाद Shadowfax की सेवाओं में अब Express Parcels, Hyperlocal Fulfilment और On-Demand Goods Transportation तीनों क्षेत्र शामिल हो गए हैं।
इस अधिग्रहण पर Shadowfax के मैनेजिंग डायरेक्टर, को-फाउंडर और सीईओ अभिषेक बंसल ने कहा, “शहरों के भीतर सामान की आवाजाही भारत में लॉजिस्टिक्स के सबसे बड़े अवसरों में से एक है और इस क्षेत्र में अभी डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल शुरुआती चरण में है।”