SWITCH Mobility ने मुंबई–पुणे रूट पर इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं

SWITCH Mobility ने मुंबई–पुणे रूट पर इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं

SWITCH Mobility ने मुंबई–पुणे रूट पर इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं
स्विच मोबिलिटी ने प्रसन्ना पर्पल मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए मुंबई–पुणे रूट पर EiV12mt इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप तैनात की, जो निजी ऑपरेटर के लिए इसकी पहली डिलीवरी है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को इंटरसिटी सेगमेंट तक विस्तार देते हुए स्विच मोबिलिटी (SWITCH Mobility) ने पुणे में मुंबई–पुणे रूट पर अपने EiV12mt इंटरसिटी इलेक्ट्रिक कोच के पहले 10 बसों को फ्लैग-ऑफ किया। यह डिलीवरी प्रसन्ना पर्पल मोबिलिटी सॉल्यूशंस (Prasanna Purple Mobility Solutions) के लिए की गई है और यह किसी निजी ऑपरेटर के लिए SWITCH Mobility का पहला इंटरसिटी ऑर्डर है।

यह कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल भी मौजूद रहीं। कुल 25 बसों का ऑर्डर दिया गया है, जिनकी शेष डिलीवरी सालभर में पूरी की जाएगी। इन बसों को Vertelo के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत तैनात किया जा रहा है।

EiV12mt इलेक्ट्रिक कोच लंबी दूरी के सफर के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 45 पुशबैक सीटें, एक बार चार्ज में 300 किमी से अधिक की रेंज और फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें SWITCH iON कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे रियल-टाइम फ्लीट मॉनिटरिंग संभव होती है।

स्विच मोबिलिटी (SWITCH Mobility) के सीईओ गणेश मणि ने कहा कि यह पहल इंटरसिटी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और मुंबई–पुणे जैसे हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स पर भरोसेमंद, कुशल और टिकाऊ परिवहन समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है।

वहीं, प्रसन्ना पर्पल मोबिलिटी सॉल्यूशंस के सीएमडी  प्रसन्ना पटवर्धन ने कहा कि इलेक्ट्रिक इंटरसिटी सेगमेंट में प्रवेश कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे यात्रियों को स्वच्छ और अधिक कुशल यात्रा विकल्प मिलेगा।

स्विच मोबिलिटी अब तक भारत में 2,500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें तैनात कर चुकी है और वैश्विक स्तर पर 185 मिलियन किलोमीटर से अधिक का संचालन कर चुकी है। कंपनी इससे पहले UPSRTC जैसे राज्य परिवहन उपक्रमों को भी इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई कर चुकी है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities