बैटरी सर्कुलैरिटी और रिसोर्स रिकवरी कंपनी पीकएम्प (PeakAmp) ने पैक्टो पावर (Pacto Power) के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने संचालन से उत्पन्न बैटरी वेस्ट का प्रबंधन करेगी। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य अनुपालन (compliance), ट्रेसबिलिटी और जिम्मेदार निपटान सुनिश्चित करना है।
इस समझौते के तहत पीकएम्प (PeakAmp) एक्सक्लूसिव पार्टनर के रूप में काम करेगा और बैटरी वेस्ट के कलेक्शन, लॉजिस्टिक्स, रीसाइक्लिंग और एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी (EPR) अनुपालन तक पूरी प्रक्रिया को संभालेगा। इसके अलावा, दोनों कंपनियां सेकंड-लाइफ एप्लिकेशन और नई लिथियम-आयन बैटरी उत्पादन पर भी साथ मिलकर काम करेंगी।
पीकएम्प (PeakAmp) के को-फाउंडर और सीओओ आदित्य सुधांशु ने कहा कि बढ़ते बैटरी उपयोग के साथ जिम्मेदार और नियमों के अनुरूप वेस्ट मैनेजमेंट बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने इस साझेदारी को एक पारदर्शी और कुशल बैटरी वेस्ट इकोसिस्टम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
वहीं, पैक्टो पावर (Pacto Power) के डायरेक्टर मनोज कुशवाहा ने कहा कि यह सहयोग कंपनी की जिम्मेदार बैटरी लाइफसाइकिल मैनेजमेंट प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि पीकएम्प (PeakAmp) की संरचित प्रक्रिया कंपनी को बेहतर ट्रांसपेरेंसी, एफिशिएंसी और सस्टेनेबिलिटी हासिल करने में मदद करेगी।
यह साझेदारी औपचारिक रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रित है, जिससे बैटरी वेस्ट को अधिकृत चैनलों के जरिए प्रोसेस किया जा सकेगा। इससे अनौपचारिक नेटवर्क में होने वाले नुकसान कम होंगे और मटेरियल रिकवरी में सुधार आएगा, जो एक सस्टेनेबल और जिम्मेदार बैटरी इकोसिस्टम के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।