Visage Lines ने विनोद नांबियार को सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर नियुक्त किया

Visage Lines ने विनोद नांबियार को सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर नियुक्त किया

Visage Lines ने विनोद नांबियार को सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर नियुक्त किया
बॉम्बे शेविंग कंपनी की पैरेंट कंपनी Visage Lines में नई नियुक्ति, अगले चरण की विकास योजनाओं, कारोबार के विस्तार और संभावित आईपीओ की तैयारी में नेतृत्व टीम को सहयोग देंगे विनोद नांबियार।


बॉम्बे शेविंग कंपनी, बॉम्बे, हाल ही में लॉन्च हुए rE, द मॉम्स कंपनी और 100 डेज की पैरेंट कंपनी Visage Lines ने विनोद नांबियार को सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर नियुक्त करने की घोषणा की है।

विनोद नांबियार को कंज्यूमर बिजनेस, ब्रांड निर्माण, रिटेल, इनोवेशन और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोलगेट-पामोलिव जैसी कंपनियों में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके अलावा, वह मोर रिटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

कारोबार के विस्तार और आईपीओ की तैयारी पर रहेगा फोकस

सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में नांबियार कंपनी के अगले विकास और विस्तार के चरण में नेतृत्व टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

Visage Lines को इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन आधारित कंपनी के रूप में विकसित करना, जिसमें विशेष रूप से अप्लायंसेज पर ध्यान दिया जाएगा।

} कंपनी को अगले 2 से 3 गुना विकास के लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग करना।
} अगले दो से तीन वर्षों में कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना को आगे बढ़ाना।
} संगठन के शीर्ष स्तर पर विश्वस्तरीय प्रतिभाओं को जोड़ना और मजबूत नेतृत्व टीम तैयार करना।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब Visage Lines अपने सफल कंज्यूमर ब्रांड्स के पोर्टफोलियो से आगे बढ़कर एक बड़ी और इनोवेशन आधारित कंज्यूमर कंपनी बनना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य प्रोडक्ट डेवलपमेंट, डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना है। इसके जरिए कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझते हुए विश्वस्तरीय उत्पाद तैयार करना चाहती है।

शंतनु देशपांडे ने बताया नांबियार का अनुभव अहम

Visage Lines के फाउंडर और सीईओ शंतनु देशपांडे
ने कहा, "पिछले आठ वर्षों से विनोद को जानने के आधार पर मैं कह सकता हूं कि उपभोक्ताओं की समझ, कारोबार को बढ़ाने, चैनल रणनीति और इनोवेशन के मामले में उनका अनुभव बेजोड़ है। वह एक बेहतरीन रणनीतिक विचारक हैं और पिछले आठ वर्षों में बॉम्बे शेविंग कंपनी को विकसित करने में उन्होंने हमारी मदद की है। मुझे पूरा विश्वास है कि कंपनी को अगले 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व और शेयर बाजार में लिस्टिंग के लक्ष्य तक पहुंचाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। विनोद कई वर्षों से हमारे भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं और हमें उनके साथ इस जुड़ाव को औपचारिक रूप देने की खुशी है।"

विनोद नांबियार ने नई जिम्मेदारी पर जताई खुशी

Visage Lines के सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर विनोद नांबियार ने कहा, "सीनियर ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में बॉम्बे शेविंग कंपनी से जुड़कर मुझे खुशी हो रही है। कंज्यूमर बिजनेस को विकसित करने के तीन दशकों से अधिक के अनुभव में मैंने बहुत कम कंपनियों में इस तरह की संभावनाएं देखी हैं। बॉम्बे शेविंग कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है, अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता देती है और एक बेहद दिलचस्प क्षेत्र में काम कर रही है। शंतनु ने बेहतरीन लोगों की टीम तैयार की है और मैं उनके साथ मिलकर उपभोक्ताओं, शेयरधारकों और कर्मचारियों के लिए बेहतर मूल्य बनाने को लेकर उत्साहित हूं।"

कंपनी के विस्तार को मिलेगी नई दिशा

विनोद नांबियार की नियुक्ति से Visage Lines की ऑपरेशनल लीडरशिप और मजबूत होने की उम्मीद है। कंपनी इस समय अपने कारोबार को अधिक संगठित और व्यापक बनाने की दिशा में काम कर रही है। अत: कंपनी का लक्ष्य ऐसी क्षमताएं विकसित करना है, जिनके माध्यम से वह भारतीय और वैश्विक उपभोक्ताओं के लिए विश्वस्तरीय उत्पादों का विकास, निर्माण और बड़े स्तर पर विस्तार कर सके।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities