यश राज फिल्म्स (YRF) ने Rusk Media में किया रणनीतिक निवेश

यश राज फिल्म्स (YRF) ने Rusk Media में किया रणनीतिक निवेश

यश राज फिल्म्स (YRF) ने Rusk Media में किया रणनीतिक निवेश
हाल ही में Nazara Technologies के नेतृत्व में 100 करोड़ रुपये की प्री-सीरीज सी फंडिंग जुटा चुकी है Rusk Media


यश राज फिल्म्स (YRF) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने डिजिटल मनोरंजन कंपनी Rusk Media में रणनीतिक निवेश किया है। इस साझेदारी के तहत YRF ओरिजिनल एनीमेशन और वर्टिकल माइक्रो-ड्रामा बौद्धिक संपदा (IP) की रचनात्मक दिशा का नेतृत्व करेगा, जबकि Rusk Media अपने Alright! TV प्लेटफॉर्म और वैश्विक डिजिटल चैनलों के माध्यम से कंटेंट के निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा।

Yash Raj Films के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि समय के साथ खुद को बदलना और नए अवसरों को अपनाना हमेशा YRF की पहचान का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म केवल माध्यम होते हैं, जबकि कंटेंट और बौद्धिक संपदा ही वास्तविक सांस्कृतिक प्रभाव पैदा करते हैं। उनके अनुसार, Rusk Media की टीम ने यह समझ विकसित की है कि नई पीढ़ी किस तरह कहानियों को खोजती और उनसे जुड़ती है, और यही दृष्टिकोण इस निवेश का प्रमुख आधार है।

Rusk Media के, को-फाउंडर और सीईओ मयंक यादव ने कहा कि भारत में वर्टिकल एंटरटेनमेंट ने बड़ी पहुंच तो बनाई है, लेकिन अभी तक ऐसा स्थायी कंटेंट IP विकसित नहीं हो पाया है जो पूरे क्षेत्र की पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी उसी कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Rusk Media डिजिटल दर्शकों की पसंद और व्यवहार को समझता है, जबकि YRF के अनुभव और समर्थन से कंपनी लंबे समय तक प्रभाव डालने वाले कंटेंट के निर्माण पर काम करेगी।

यह निवेश ऐसे समय में आया है जब Rusk Media ने हाल ही में Nazara Technologies के नेतृत्व में प्री-सीरीज सी फंडिंग राउंड में 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस निवेश दौर में InfoEdge Ventures, IvyCap Ventures और Audacity VC के नेतृत्व वाले निवेशकों के समूह ने भी भाग लिया था।

कंपनी ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की इस नई पूंजी का उपयोग उसके मोबाइल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Alright! TV के विस्तार के लिए किया जाएगा, जो विशेष रूप से Gen Z दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा कंपनी Gen Z और Gen Alpha उपभोक्ताओं के लिए खेल और ऑडियो-आधारित नए कंटेंट विकसित करने की भी योजना बना रही है।

Rusk Media अपने लोकप्रिय युवा-केंद्रित बौद्धिक संपदा (IP) ब्रांड्स जैसे I-Popstar, जो एक टैलेंट रियलिटी फ्रेंचाइज़ी है, और Engaged, जो एक अनस्क्रिप्टेड रियलिटी डेटिंग शो है, को नई भाषाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

वर्ष 2019 में स्थापित Rusk Media सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, OTT सेवाओं जैसे Amazon MX Player, JioHotstar और अपने स्वयं के प्लेटफॉर्म Alright! TV के लिए Gen Z और मिलेनियल दर्शकों को ध्यान में रखकर मोबाइल-फर्स्ट वीडियो कंटेंट तैयार करती है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में भी कंपनी ने IvyCap Ventures के नेतृत्व में सीरीज B फंडिंग राउंड में 103 करोड़ रुपये (करीब 1.2 करोड़ डॉलर) जुटाए थे। उस दौर में LC Nueva, InfoEdge Ventures, Woori Venture Partners तथा कंपनी के प्रमोटर्स और उनके परिवारों ने भी निवेश किया था।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities