कौशल विकास और उद्योगों की साझेदारी से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश : कपिल देव अग्रवाल

कौशल विकास और उद्योगों की साझेदारी से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश : कपिल देव अग्रवाल

कौशल विकास और उद्योगों की साझेदारी से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश : कपिल देव अग्रवाल
Entrepreneur Game Changer Awards 2026 में उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य कपिल देव अग्रवाल ने कहा "कौशल विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित निवेश माहौल और उद्योगों की भागीदारी से उत्तर प्रदेश देश की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का मजबूत ग्रोथ इंजन बनेगा।"


उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कौशल विकास (Skill Development), उद्योगों की भागीदारी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित निवेश वातावरण की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यही संदेश Entrepreneur Game Changer Awards 2026 - Uttar Pradesh के दौरान आयोजित विशेष सत्र "Mission Trillion Dollar UP: Building the Growth Engine of New India" में उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में दिया।

लखनऊ के होटल रेनेसां में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक, Entrepreneur India & APAC के एडिटोरियल डायरेक्टर सचिन मार्या, संपादक संजीव झा, उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रताप शाही, डी.पी. सिंह सहित उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधि, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक, नीति-निर्माता और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिक्षा के साथ कौशल विकास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल शिक्षा प्राप्त करना नहीं, बल्कि रोजगार योग्य कौशल हासिल करना है। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थी वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सभी को नौकरी नहीं मिल पाती। ऐसे में युवाओं को पढ़ाई के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण देना आवश्यक है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए तैयार हो सकें।

कपिल देव अग्रवाल ने आगे कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को ऐसा सक्षम बनाना भी है कि वे अपने कौशल के बल पर आत्मनिर्भर बन सकें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्किल डेवलपमेंट ने खोले नए अवसर

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है। अब विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही व्यावहारिक शिक्षा और स्किल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 6 से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

आईटीआई और तकनीकी संस्थानों का तेजी से हो रहा आधुनिकीकरण

कपिल देव अग्रवाल बताया कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा संस्थानों और आईटीआई को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उद्योगों की भागीदारी और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से अनेक आईटीआई संस्थानों में नई मशीनें, आधुनिक उपकरण और अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की गई हैं।

साथ ही कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करना है, ताकि वे नौकरी मिलने के बाद तुरंत कार्य करने के लिए सक्षम हों।

सुरक्षित निवेश माहौल से उद्योगों को मिली नई रफ्तार

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। पहले जहां निवेशकों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, वहीं आज राज्य उद्योगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद गंतव्य बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी और 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और उद्योगों के विस्तार को नई गति मिली है।

उद्योगों के साथ मिलकर तैयार किए जा रहे हैं कुशल युवा

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों और तकनीकी संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित की है। ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे पढ़ाई के दौरान ही औद्योगिक कार्य संस्कृति और आधुनिक तकनीकों से परिचित हो सकें। उन्होंने बताया कि FICCI, CII, IIA, IIT कानपुर और IIT रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से युवाओं को नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता लगातार बढ़ रही है।

AI और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में तैयार होंगे भविष्य के विशेषज्ञ

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सौर ऊर्जा (Solar Energy) और अन्य उभरती तकनीकों पर आधारित होगी। इसलिए राज्य सरकार इन क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को AI, नई तकनीकों और उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि उत्तर प्रदेश के युवा राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा कर सकें।

'मिशन ट्रिलियन डॉलर यूपी' को मिलेगी कौशल विकास से नई ताकत

अपने संबोधन के अंत में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यदि शिक्षा, कौशल विकास, उद्योगों की भागीदारी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर इसी तरह लगातार कार्य होता रहा, तो उत्तर प्रदेश न केवल ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करेगा, बल्कि 'न्यू इंडिया' की आर्थिक विकास यात्रा का सबसे मजबूत ग्रोथ इंजन बनकर भी उभरेगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को कौशल, अवसर और नवाचार से जोड़ना ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities