BITS पिलानी के BITSoM ने लॉन्च की AI वेंचर फैक्ट्री 'VERTEX'

BITS पिलानी के BITSoM ने लॉन्च की AI वेंचर फैक्ट्री 'VERTEX'

BITS पिलानी के BITSoM ने लॉन्च की AI वेंचर फैक्ट्री 'VERTEX'
सिलिकॉन वैली के LENZ के साथ साझेदारी में शुरू हुआ यह इंडस्ट्री-ड्रिवन AI इनक्यूबेटर देशभर के प्रतिभाशाली AI स्टार्टअप्स और उद्यमियों को आइडिया से MVP और फिर एंटरप्राइज पायलट तक पहुंचाने में मदद करेगा।


BITS पिलानी के अंतर्गत आने वाले BITS School of Management (BITSoM) ने BITSoM VERTEX नामक एक नए AI इनक्यूबेटर की शुरुआत की है। इसे सिलिकॉन वैली के प्रमुख AI Innovation Studio LENZ के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इस इनक्यूबेटर का उद्देश्य शुरुआती चरण के AI स्टार्टअप्स को तेज़ी से विकसित कर उन्हें एंटरप्राइज-रेडी और हाई-ग्रोथ बिजनेस में बदलना है। इस पहल की शुरुआत के लिए BITSoM ने Hack2Skill के साथ मिलकर देशभर के प्रतिभाशाली AI उद्यमियों की खोज शुरू की है।

इस कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप्स को केवल Minimum Viable Product (MVP) तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें ऐसे AI प्रोडक्ट और बिजनेस विकसित करने में मदद दी जाएगी, जिन्हें बड़े उद्योग अपनाएं और जो वैश्विक स्तर पर विस्तार कर सकें। भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से उभरते AI इनोवेशन हब में से एक है, लेकिन शुरुआती AI स्टार्टअप्स को MVP से व्यावसायिक सफलता तक पहुंचने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं चुनौतियों को दूर करने के उद्देश्य से BITSoM VERTEX तैयार किया गया है।

तीन वर्षों में 100 AI स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक सहयोग

अगले तीन वर्षों में यह इनक्यूबेटर 100 AI स्टार्टअप्स को तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से आगे बढ़ाने के लिए व्यापक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित स्टार्टअप्स को LENZ के माध्यम से सिलिकॉन वैली के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, वेंचर-बिल्डिंग मेंटरशिप और वैश्विक बिजनेस फ्रेमवर्क्स का लाभ मिलेगा।

साथ ही उन्हें एंटरप्राइज पायलट प्रोजेक्ट्स, वास्तविक ग्राहकों के साथ प्रोडक्ट टेस्टिंग, निवेशकों तक पहुंच, फंडिंग के अवसर, अत्याधुनिक AI इंफ्रास्ट्रक्चर और BITSoM की छात्र वेंचर टीमों का सहयोग मिलेगा, जो बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केट रिसर्च में उनकी मदद करेंगी।

BITSoM के डीन एवं प्रोफेसर (ऑपरेशंस) प्रो. सरवनन केसवन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योगों और व्यवसायों के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल रहा है। उन्होंने कहा कि एक बिजनेस स्कूल के रूप में BITSoM की भूमिका केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना भी है। उनके अनुसार BITSoM VERTEX ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेगा, जहां संस्थापक अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों से सीखेंगे, इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करेंगे और वास्तविक समस्याओं का समाधान करने वाले AI स्टार्टअप्स विकसित करेंगे।

छात्रों और संस्थापकों को मिलेगा उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

प्रो. सरवनन केसवन ने यह भी कहा कि BITSoM के छात्रों को शुरुआती चरण के AI स्टार्टअप्स के साथ काम करने का अनूठा अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में AI आधारित कंपनियां बनाने के लिए तैयार होंगे।

BITSoM VERTEX के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद रविशंकर ने कहा कि भारत को Sarvam और Emergent जैसे वैश्विक AI स्टार्टअप्स की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत में 50 लाख से अधिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मजबूत डिजिटल फाइनेंस इकोसिस्टम और विशाल घरेलू बाजार मौजूद है, जो AI इनोवेशन के लिए अनुकूल माहौल तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि BITSoM VERTEX के माध्यम से संस्थान उद्यमियों को ग्राहकों, प्रतिभा और आवश्यक संसाधनों तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा सकें।

AI स्टार्टअप्स के लिए आवेदन शुरू, कई क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

BITSoM VERTEX ने सभी AI डोमेन और उभरती AI तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और AI तकनीक की मौजूदा प्रगति को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने कुछ प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है, जहां वह अधिक प्रभाव डालना चाहता है। इनमें एंटरप्राइज AI, सॉफ्टवेयर ऑटोमेशन एवं टूल्स, वर्टिकल AI, मल्टीलिंगुअल AI, एडटेक AI और फिनटेक AI जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

BITSoM VERTEX के पहले बैच (Inaugural Cohort) के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। देशभर के ऐसे AI स्टार्टअप्स और संस्थापक, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से व्यवसाय और समाज की जटिल चुनौतियों का समाधान विकसित कर रहे हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह पहल भारत के AI स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities