कानून (Law) और मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रमुख एडटेक संस्थान LPT EdTech Pvt. Ltd. ने वित्त वर्ष 2026-27 (Q1 - जनवरी से मार्च, FY27) की पहली तिमाही के शानदार व्यावसायिक परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने इस दौरान रेवेन्यू, छात्र नामांकन (Enrollments) और फ्रेंचाइज़ी विस्तार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। साथ ही, कंपनी ने देशभर में अपने शैक्षणिक नेटवर्क का विस्तार करने की भी योजना बनाई है।
बुक्ड रेवेन्यू के मामले में कंपनी ने बड़ी छलांग लगाते हुए Q1 FY27 में ₹51 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹22 करोड़ की तुलना में 2.3 गुना अधिक है। वहीं, प्राप्त (Received) रेवेन्यू भी ₹12.5 करोड़ से बढ़कर ₹25.10 करोड़ हो गया।
CLAT और IPMAT में बढ़ा छात्रों का नामांकन
कंपनी के अनुसार, CLAT UG कार्यक्रम में छात्र नामांकन और बेहतर छात्र प्रतिधारण (Retention) के चलते लगभग 2.5 गुना वृद्धि दर्ज की गई। वहीं IPMAT कार्यक्रम में भी नामांकन लगभग दोगुना हो गया। यह वृद्धि छात्रों और अभिभावकों के बीच LPT EdTech की बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाती है।
कंपनी ने बताया कि उसके फ्रेंचाइज़ी सेंटरों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। अधिकांश नए फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स ने संचालन के पहले ही तिमाही में लगभग दो गुना (2X) वृद्धि दर्ज की, जिससे कंपनी के विस्तार मॉडल को मजबूती मिली है।
15 शहरों में खुलेंगे 20 नए शिक्षण केंद्र
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए LPT EdTech ने Q3 FY27 तक 15 शहरों में 20 नए शिक्षण केंद्र शुरू करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी शिक्षकों के प्रशिक्षण (Faculty Training), बेहतर अध्ययन सामग्री, मॉक टेस्ट, छात्र सहायता सेवाओं और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने पर लगातार निवेश कर रही है।
कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म को एकीकृत (Integrated) कर छात्रों को बेहतर और सहज सीखने का अनुभव प्रदान किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों का भी पूरा लाभ मिल सकेगा।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
आने वाले समय में LPT EdTech का लक्ष्य CLAT, CLAT PG और IPMAT जैसे प्रतियोगी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना है। इसके साथ ही कंपनी अपने फ्रेंचाइज़ी नेटवर्क का विस्तार करते हुए देशभर के छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण प्रवेश परीक्षा तैयारी पहुंचाने पर काम करेगी।
वहीं Q1 FY27 का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि छात्रों और उनके अभिभावकों का हमारे ऊपर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। हमने अपनी शिक्षण पद्धति, अकादमिक प्रणाली और विस्तार योजनाओं को लगातार बेहतर बनाया है। हमारा उद्देश्य केवल तेज़ी से विकास करना नहीं, बल्कि ऐसा संस्थान तैयार करना है जो छात्रों को लंबे समय तक बेहतर परिणाम दे। हम अपने प्रदर्शन के आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता के साथ साझा करना जारी रखेंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मजबूत पहचान
LPT EdTech ने पिछले कुछ वर्षों में CLAT, CLAT PG और IPMAT जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले विश्वसनीय संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी का फोकस गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुभवी फैकल्टी, नियमित मॉक टेस्ट और व्यक्तिगत छात्र मार्गदर्शन के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है।
इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि वह बुक्ड रेवेन्यू और प्राप्त रेवेन्यू दोनों के आंकड़े सार्वजनिक कर पारदर्शिता और जिम्मेदार विकास (Responsible Growth) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत कर रही है। आगामी महीनों में कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने, अपने अकादमिक इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा देशभर में स्थायी शैक्षणिक विकास को गति देना है।