PhysicsWallah ने भारतीय नौसेना परिवारों के लिए शुरू की एजुकेशन सपोर्ट स्कीम

PhysicsWallah ने भारतीय नौसेना परिवारों के लिए शुरू की एजुकेशन सपोर्ट स्कीम

PhysicsWallah ने भारतीय नौसेना परिवारों के लिए शुरू की एजुकेशन सपोर्ट स्कीम
भारतीय नौसेना के शहीदों, सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारों को मिलेगी फीस में छूट, JEE, NEET, UPSC सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा लाभ


एडटेक कंपनी PhysicsWallah (PW) ने भारतीय नौसेना कल्याण एवं वेलनेस एसोसिएशन (Indian Navy Welfare & Wellness Association - NWWA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य भारतीय नौसेना के कर्मियों के परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों की छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। भारतीय नौसेना के शहीदों और सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मियों के परिवारों को पूर्ण (100%) छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इसके अलावा, सेवारत और सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना कर्मियों के परिवारों को ऑफलाइन कोचिंग पर 35% तथा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर 25% तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य नौसेना परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।

JEE, NEET, UPSC सहित कई परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा लाभ

छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के साथ आवश्यक पहचान और सेवा संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदनों का सत्यापन NWWA और PhysicsWallah संयुक्त रूप से करेंगे। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को JEE, NEET, UPSC, SSC CGL और विभिन्न राज्यों की लोक सेवा आयोग (State PSC) परीक्षाओं की तैयारी के लिए PhysicsWallah के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और देशभर में मौजूद ऑफलाइन केंद्रों तक पहुंच मिलेगी।

नौसेना परिवारों के साथ खड़े होने की हमारी जिम्मेदारी : अलख पांडे

PhysicsWallah के फाउंडर और अलख पांडे ने कहा, "शिक्षा हर परिवार के लिए सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आती है। भारतीय नौसेना के जवान देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए अक्सर अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में हमें लगता है कि उनके परिवारों का साथ देना पूरे देश की जिम्मेदारी है। उनके बच्चों को शिक्षा में सहयोग देना नौसेना समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"

बच्चों की शिक्षा को मिलेगा निरंतर सहयोग

NWWA की ओर से कहा गया कि संगठन हमेशा नौसेना परिवारों के कल्याण, विशेषकर बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए प्रयासरत रहा है। PhysicsWallah के साथ यह साझेदारी सुनिश्चित करेगी कि नौसेना कर्मियों के बच्चों को, चाहे उनके माता-पिता देश के किसी भी हिस्से में तैनात हों, गुणवत्तापूर्ण और निरंतर शिक्षा के अवसर मिलते रहें। यह पहल शिक्षा के माध्यम से नौसेना समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PhysicsWallah वर्तमान में परीक्षा तैयारी, स्किलिंग प्रोग्राम, उच्च शिक्षा में प्रवेश की कोचिंग और विदेश में शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों सहित कई शैक्षणिक सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी अपने पाठ्यक्रम विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध करा रही है, ताकि देशभर के अधिक से अधिक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities