Shree ने लॉन्च किया Beyond Special, साल 2031 तक 1,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य

Shree ने लॉन्च किया Beyond Special, साल 2031 तक 1,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य

Shree ने लॉन्च किया Beyond Special, साल 2031 तक 1,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य
‘Beyond Special’ के साथ एक्सपीरियंस रिटेल पर Shree का बड़ा दांव, जिससे एथनिक वियर बाजार में बढ़ी हलचल।


भारत का एथनिक वियर बाजार अब संगठित रिटेल ग्रोथ के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इसी बदलाव के बीच SHR Lifestyles के फेमस ब्रांड Shree ने 'Beyond Special' नाम से एक नया बड़े फॉर्मेट वाला एक्सपीरियंस आधारित रिटेल कॉन्सेप्ट लॉन्च किया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाते हुए अपने कारोबार और रेवेन्यू में तेजी से वृद्धि करना है।

2031 तक 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

साल 2009 में शुरुआत करने वाली Shree ने किफायती एथनिक फैशन के क्षेत्र में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क और कारोबार दोनों का तेजी से विस्तार करना चाहती है। Shree ने 2031 तक करीब 1,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत कंपनी लगभग 400 आउटलेट्स तक विस्तार करेगी, जिनमें अगले पांच वर्षों में 25 से 30 बड़े फॉर्मेट वाले 'Beyond Special' स्टोर्स शामिल होंगे।

दिल्ली के लाजपत नगर में खुला पहला है नया फ्लैगशिप स्टोर

'Beyond Special' का पहला फ्लैगशिप स्टोर नई दिल्ली के लाजपत नगर, सेंट्रल मार्केट में खोला गया है, जिसे भारत के सबसे बड़े एथनिक वियर शॉपिंग डेस्टिनेशंस में माना जाता है। कंपनी आने वाले समय में चंडीगढ़, लखनऊ, जम्मू, जयपुर और देहरादून जैसे शहरों में भी बड़े फॉर्मेट स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है।

एक ही छत के नीचे मिलेगा पूरा एथनिक फैशन अनुभव

कंपनी के अनुसार, यह नया स्टोर फॉर्मेट पारंपरिक कपड़ों की दुकानों से अलग होगा। 'Beyond Special' को एक संपूर्ण एथनिक फैशन डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है, जहां डेली वियर, फेस्टिव कलेक्शन, साड़ियां, रेडी-टू-स्टिच परिधान, अवसर विशेष कपड़े, ज्वेलरी और परफ्यूम जैसी लाइफस्टाइल कैटेगरी एक ही जगह उपलब्ध होंगी।

यह स्टोर लगभग 5,000 से 6,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला होगा, जिससे ग्राहकों को अधिक विकल्प और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव मिल सकेगा।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत के संगठित फैशन रिटेल बाजार में हो रहे बड़े बदलाव को दर्शाता है। अब ब्रांड्स केवल उत्पाद बेचने के बजाय ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने वाले बड़े और आधुनिक स्टोर्स पर ध्यान दे रहे हैं। आज के ग्राहक ज्यादा विकल्प, व्यक्तिगत शॉपिंग अनुभव और प्रीमियम माहौल चाहते हैं। इसी कारण बड़े फॉर्मेट वाले स्टोर्स को भविष्य के विकास का प्रमुख माध्यम माना जा रहा है।

तीन स्तरों पर काम करेगी कंपनी की रिटेल रणनीति

Shree अब तीन स्तरों वाली रिटेल रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें 'SHREE' स्टोर्स किफायती डेली एथनिक वियर पर केंद्रित रहेंगे, दक्षिण और पूर्व भारत के बाजारों के लिए साड़ी कलेक्शन जोड़ा जाएगा, जबकि 'Beyond Special' स्टोर्स बड़े और विकसित शहरी बाजारों को लक्षित करेंगे।

इसके अलावा कंपनी मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है। ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के माध्यम से कंपनी मिलेनियल और जेन-ज़ी ग्राहकों तक पहुंच मजबूत करना चाहती है।

कंपनी ने इसे बताया भविष्य की रिटेल रणनीति

SHR Lifestyles Pvt. Ltd. के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कपूर ने कहा "Beyond Special, Shree ब्रांड के विकास का अगला बड़ा चरण है। हमने अपने पारंपरिक स्टोर फॉर्मेट के जरिए मजबूत ब्रांड पहचान बनाई है और अब हम ग्राहकों को एक ही छत के नीचे पूरा Shree अनुभव देना चाहते हैं। यह केवल स्टोर विस्तार नहीं, बल्कि दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई रणनीतिक रिटेल ट्रांसफॉर्मेशन है।”

कंपनी को उम्मीद है कि हर 'Beyond Special' स्टोर से सालाना लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। वहीं, लाजपत नगर जैसे प्रमुख स्थानों पर यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। कंपनी फिलहाल हर तिमाही में एक नया फ्लैगशिप स्टोर खोलने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि विस्तार नियंत्रित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

साड़ी और पुरुष एथनिक वियर सेगमेंट पर भी फोकस

Shree अपने कारोबार को केवल महिला परिधानों तक सीमित नहीं रखना चाहती। कंपनी ने हाल ही में साड़ी सेगमेंट में प्रवेश किया है और 2025 में शुरू किए गए पुरुष एथनिक वियर पोर्टफोलियो को भी मजबूत बना रही है। बड़े स्टोर्स के जरिए कंपनी अधिक उत्पाद श्रेणियां शामिल कर सकेगी, जिससे क्रॉस-सेलिंग और ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Shree की सबसे बड़ी ताकत उसका इन-हाउस डिजाइन सिस्टम माना जाता है। कंपनी की डिजाइन टीम हर दिन करीब 10 से 12 नए डिजाइन तैयार करती है, जिससे बदलती ग्राहक पसंद के अनुसार तेजी से नए कलेक्शन लॉन्च किए जा सकते हैं। साथ ही भारतीय टेक्सटाइल कला और पारंपरिक डिजाइन को भी बनाए रखा जा रहा है।

कंपनी का लक्ष्य भारत के तेजी से बढ़ रहे आकांक्षी ग्राहकों, कामकाजी महिलाओं, शिक्षकों, उद्यमियों और शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाना है। Shree ऐसे ग्राहकों के लिए एथनिक वियर उपलब्ध कराना चाहती है, जो किफायती होने के साथ आरामदायक और स्टाइलिश भी हो।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ रही मौजूदगी

घरेलू विस्तार के साथ-साथ Shree अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। कंपनी दुबई, अबू धाबी, रियाद और शारजाह जैसे शहरों में स्टोर्स चला रही है, जहां भारतीय एथनिक फैशन की मांग लगातार बढ़ रही है।

संदीप कपूर ने कहा, “आज के ग्राहक केवल उत्पाद नहीं, बल्कि प्रेरणा, सुविधा और बेहतर अनुभव चाहते हैं। Beyond Special इसी बदलाव का जवाब है। जैसे-जैसे हम मेट्रो और टियर-2 व टियर-3 शहरों में विस्तार करेंगे, हमारा फोकस इनोवेशन, पहुंच और भविष्य के लिए तैयार भारतीय फैशन ब्रांड बनाने पर रहेगा।”

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities