Starbucks ने चीन में विस्तार के लिए Boyu Capital के साथ साझेदारी की

Starbucks ने चीन में विस्तार के लिए Boyu Capital के साथ साझेदारी की

Starbucks ने चीन में विस्तार के लिए Boyu Capital के साथ साझेदारी की
Starbucks Coffee Company ने चीन में अपनी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए Boyu Capital के साथ पहले से घोषित जॉइंट वेंचर को आधिकारिक रूप से पूरा कर लिया है। यह कदम कंपनी की चीन में लंबी अवधि की रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।


यह डील पहली बार नवंबर 2025 में सामने आई थी और यह दिखाती है कि Starbucks को चीन जैसे बड़े बाजार में आगे भी मजबूत संभावनाएं नजर आ रही हैं। इस समझौते के तहत Boyu Capital द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड्स के पास Starbucks चीन के रिटेल ऑपरेशंस में 60% हिस्सेदारी होगी, जबकि स्टारबक्स के पास 40% हिस्सेदारी बनी रहेगी। कंपनी अपने ब्रांड और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की मालिक बनी रहेगी और इसे इस जॉइंट वेंचर को लाइसेंस देगी।

यह साझेदारी करीब 8,000 मौजूदा स्टोर्स को संभालेगी, जिन्हें अब लाइसेंस मॉडल में बदला जाएगा। साथ ही, भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाकर 20,000 आउटलेट्स तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Starbucks के चेयरमैन और सीईओ ब्रायन निकोल (Brian Niccol) ने कहा कि चीन कंपनी के लिए लंबे समय में सबसे अहम और रोमांचक बाजारों में से एक है, और बॉयू के साथ यह साझेदारी कंपनी को योजनाबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगी।

वहीं, Starbucks चीन की सीईओ मॉली लियू (Molly Liu) ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी के लिए एक नए विकास चरण की शुरुआत है, जिसमें स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट्स, डिजिटल सेवाएं और बेहतर इन-स्टोर अनुभव पर खास ध्यान दिया जाएगा।

1971 में स्थापित Starbucks आज दुनियाभर में 41,000 से ज्यादा स्टोर्स चला रही है। इस जॉइंट वेंचर के साथ कंपनी चीन में एक नए ऑपरेशन मॉडल की ओर बढ़ रही है, जहां विस्तार, नवाचार और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर फोकस रहेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities