Ireland के हायर एजुकेशन सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाला नेशनल ब्रांड Education in Ireland, 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros New Delhi में Education in Ireland फेयर आयोजित करेगा।
इस फेयर में 17 प्रमुख Irish यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के प्रतिनिधि और एकेडमिक्स शामिल होंगे। इसके साथ Irish Visa Office का एक अधिकारी भी मौजूद रहेगा। छात्रों और अभिभावकों को संस्थानों से सीधे बातचीत करने और Ireland में हायर एजुकेशन के अवसरों की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।
यह फेयर एक व्यापक गाइडेंस इवेंट के तौर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्र टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी, बिजनेस एंड फाइनेंस, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज और उभरते इंडस्ट्री सेक्टर्स से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
कोर्स और करियर को लेकर मिलेगी गाइडेंस
भाग लेने वाले संस्थानों के एकेडमिक्स और फैकल्टी प्रतिनिधि छात्रों को एकेडमिक पाथवे, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और Ireland में पढ़ाई करने के फायदे के बारे में जानकारी देंगे। छात्र रिसर्च के अवसरों, स्टूडेंट लाइफ और पर्सनल डेवलपमेंट से जुड़े विकल्पों के बारे में भी जान सकेंगे।
इवेंट में पर्सनलाइज्ड गाइडेंस और वन-टू-वन बातचीत की सुविधा भी होगी। इसका उद्देश्य छात्रों को अपनी हायर एजुकेशन प्लानिंग को लेकर सोच-समझकर फैसला लेने में मदद करना है। आयोजकों के अनुसार, फेयर से छात्रों को एकेडमिक विकल्पों और Ireland में पढ़ाई के पूरे अनुभव को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
Irish Visa Office के प्रतिनिधि भी इवेंट में मौजूद रहेंगे। वे छात्रों और परिवारों को स्टूडेंट वीजा प्रोसेस, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और संबंधित टाइमलाइन के बारे में जानकारी देंगे। इससे आने वाले एकेडमिक इंटेक के लिए छात्रों को बेहतर तैयारी करने में मदद मिल सकती है।
Education in Ireland ने बताया फेयर का उद्देश्य
फेयर से पहले Education in Ireland की रीजनल मैनेजर - Asia & MENA Elizabeth McHenry ने कहा, “दिल्ली हायर एजुकेशन के अवसर तलाश रहे छात्रों के लिए एक एक्साइटिंग और डायनेमिक हब है। हमें खुशी है कि हम अपनी 'India Education Fairs' सीरीज की शुरुआत नई दिल्ली से कर रहे हैं। इसमें 17 प्रमुख Irish यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को एक साथ लाया जा रहा है, ताकि छात्रों और अभिभावकों को संस्थानों और वीजा एक्सपर्ट्स से सीधे बातचीत का मौका मिल सके।”
उन्होंने कहा कि फेयर छात्रों को प्रोग्राम्स, रिसर्च और ग्रोथ के अवसरों को समझने के साथ Ireland में पढ़ाई करने के पूरे अनुभव के बारे में जानने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि Education in Ireland Delhi में छात्रों और परिवारों से बातचीत करने और उन्हें हायर एजुकेशन से जुड़े सही विकल्प समझने में मदद करने के लिए उत्सुक है।
इन 17 संस्थानों की रहेगी भागीदारी
फेयर में शामिल होने वाले 17 संस्थानों में Dublin City University, Atlantic Technological University, Dublin Business School, Maynooth University, National College of Ireland, Trinity College Dublin, University College Dublin, University College Cork, University of Galway और University of Limerick समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।
नई दिल्ली का यह फेयर Education in Ireland की पांच शहरों वाली India Education Fairs सीरीज का हिस्सा है। इसके बाद अक्टूबर में यह सीरीज पुणे, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु भी जाएगी। वहींं इन फेयर्स के जरिए छात्रों को यूनिवर्सिटीज और वीजा एक्सपर्ट्स से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा। इससे वे Ireland में स्टडी के अवसरों और वहां हायर एजुकेशन हासिल करने की पूरी प्रोसेस को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।