आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड ने बताया है कि टीसीएनएस डिवीजन के सीईओ अनंत कुमार दागा निजी कारणों से 30 अप्रैल 2026 से अपने पद से इस्तीफा देंगे। इससे जुड़े एक अन्य फैसले में, एथनिक बिजनेस के मौजूदा सीईओ सूरज भाट को 1 मई 2026 से टीसीएनएस डिविजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सीईओ-एथनिक बिजनेस और टीसीएनएस के रूप में पुनः नामित किया जाएगा

इस फैसले के तहत दोनों कारोबार एकीकृत नेतृत्व ढांचे के अंतर्गत आ जाएंगे। सूरज भाट को संगठन में दो दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने 2002 में मदुरा गारमेंट्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद पैंटालून्स, फास्ट फैशन डिविजन और इंटरनेशनल ब्रांड्स पोर्टफोलियो जैसे प्रमुख व्यवसायों का नेतृत्व किया।
वर्ष 2014 में उन्हें आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन द्वारा “व्यवसायिक सफलता में असाधारण योगदान” के लिए सम्मानित किया गया था, जो कंपनी के विकास और ब्रांड निर्माण में उनकी अहम भूमिका को दर्शाता है।